फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bjp core committee meeting in uttarakhand: MLA puran fartyal will appear in front of BJP state president today

उत्तराखंड : विधायक फर्त्याल बोले, अफसर गुमराह कर रहे, मैं भ्रष्टाचार का खुलासा करना चाहता हूं

Thu, 27 Aug 2020 09:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Aug 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
Bjp core committee meeting in uttarakhand: MLA puran fartyal will appear in front of BJP state president today
भाजपा - फोटो : amar ujala

टनकपुर जौलजीवी सड़क को बनाने वाले ठेकेदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने पेश हुए। फर्त्याल ने भगत के सामने अपना पक्ष रखा और कुछ दस्तावेज भी सौंपे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को फर्त्याल प्रदेश पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत हुए। उन्होंने खुद से जुड़े विवाद को लेकर सफाई दी और अध्यक्ष को कुछ कागजात की सौंपे। पार्टी ने उनके एक विवादित बयान पर स्पष्टीकरण को लेकर तलब किया था।
विज्ञापन


विधायक यौन शोषण मामला : आज हो सकती है महिला के पति और मां से पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर फर्त्याल ने कहा कि उन्होंने सरकार अथवा मुख्यमंत्री को लेकर कोई आलोचनात्मक बात नहीं की। लेकिन जिस मामले को लेकर उन्होंने आपत्ति उठाई थी। उसमें भारी भ्रष्टाचार हुआ अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। इस मामले की गंभीरता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें आठ अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। इसके बाद भी काम उसे ही दिया गया, जिसको  लेकर शिकायतें हुई ।

दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी

पार्टी अध्यक्ष भगत के मुताबिक, वह दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेंगे। भगत के मुताबिक उन्होंने फर्त्याल को इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष स्पष्ट करने को भी कहा है।

बता दें भगत ने खानपुर विधायक समेत चार विवादित विधायकों को तलब किया था। फर्त्याल को छोड़कर तीन विधायकों ने अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा था। लेकिन फर्त्याल हाजिर नहीं हुए। मजबूर होकर पार्टी अध्यक्ष को उन्हें नोटिस जारी करने का फैसला लेना पड़ा। इस बीच फर्त्याल ने उन्हें उनके सामने पेश होने की दूरभाष पर सूचना दी थी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि सभी विधायकों के पक्ष आ चुके हैं। हमारी पार्टी परिवार की तरह है लेकिन अनुशासन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदुओं में शामिल है। आंतरिक लोकतंत्र के चलते सबकी बात पूरी तरह सुनने के बाद पार्टी गुण दोष के आधार पर निर्णय लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed