फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP-Congress spreading enmity by doing politics of religion: AAP

देहरादून : धर्म की राजनीति कर वैमनस्यता फैला रहीं भाजपा-कांग्रेस - आप

Sat, 03 Jul 2021 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
सुधाकर भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 03 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress spreading enmity by doing politics of religion: AAP
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली विधायक दिनेश मोहनिया का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस जैसी राजनीतिक पार्टियां धर्म की राजनीति कर सामाजिक वैमनस्यता फैला रही हैं। दिल्ली में हुए कार्यों से प्रभावित होकर उत्तराखंड की जनता भी राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है। ऐसे में अभी से ही कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

विज्ञापन


दिनेश मोहनिया पार्टी के मिशन विजय शंखनाद कार्यक्रम के दूसरे दिन कैंट और राजपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश उन्होंने कहा कि आप ही वो राजनीतिक विकल्प है, जो सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति को तवज्जो देती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा कि उसने पांच साल में जनता के लिए क्या किया? कहा कि आज उत्तराखंड के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार लोगों को जन सुविधाएं मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है। राज्य के विकास और आमजन की सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है, लेकिन आप पार्टी काम की राजनीति करते हुए इस पर गंभीरता से कार्य करके दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी हर बूथ को मजबूत बनाना कार्यक्रम का मकसद
दिनेश मोहनिया ने कहा कि विजय शंखनाद कार्यक्रम का मकसद पार्टी को हर विधानसभा में मजबूत करना है। ताकि, पार्टी आने वाले चुनावों में मजबूत स्थिति में चुनाव लड़ सके। आप प्रभारी ने कहा कि सिर्फ बूथ पर कार्यकर्ता रखने से ही चुनाव नहीं जीता जा सकता है। पार्टी सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल ट्रेनिंग भी दे रही है। उन्होंने सभी बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचाएं।


प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
आप के प्रदेश प्रभारी ने राजपुर विधानसभा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनाव में कमर कसने की बात कही। कहा कि पार्टी की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और अगर कार्यकर्ता मेहनत करता है तो उसका फायदा पार्टी को मजबूत बनाने में मिलता है। इसलिए सभी बूथ कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि पहले चरण का विजय शंखनाद कार्यक्रम 16 विधानसभाओं में संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed