फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp concentration on bsp shahjad

बसपा नेता शहजाद पर भाजपा ने डाले ‘डोरे’, हरिद्वार सीट के लिए रणनीति

Sun, 15 Jul 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jul 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
bjp concentration on bsp shahjad
शहजाद की बेटी की शादी में सीएम और कैबिनेट मंत्री

बसपा नेता मो.शहजाद के घर शनिवार को ‘भाजपा सरकार’ मौजूद थी। बहाना भले ही शादी-ब्याह का था, लेकिन कहीं और भी निशाना था। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए हर तरह की रणनीति बुन रही भाजपा के शहजाद पर डोरे डालने के प्रयास छिपे नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा अब शहजाद से जुड़ी जिस बात पर फोकस कर रही है, वह उनके अब बसपा के हार्डकोर नेता न रह जाने की है। दो बार शहजाद बसपा से निष्कासित हो चुके हैं। माना जा रहा है कि लोस चुनाव में हरिद्वार सीट से जुड़ी रणनीति के एक हिस्से में भाजपा ने शहजाद को भी रखा है। आने वाले दिनों में तस्वीर क्या बनती है, यह अलग बात है, लेकिन भाजपा के सियासी मंसूबे कुछ साफ से हो रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, यह छिपा हुआ तथ्य नहीं है कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और शहजाद की हमेशा से मित्रता रही है। फिर चाहे वह बसपा में रहे हों या वहां से निष्कासित।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को शहजाद के घर लेकर गए मदन

bjp concentration on bsp shahjad
मदन कौशिक - फोटो : SELF

कौशिक अपने साथ शनिवार को जिस तरह से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को शहजाद के घर लेकर गए, उसे राजनीति के जानकार बहुत सामान्य नहीं मान रहे हैं।

एक जमाने में हरिद्वार जिले में बसपा विधानसभा की आठ सीटें जीतकर अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है। बसपा के बडे़ नेताओं की हरिद्वार में बात करें, तो शहजाद का नाम प्रमुखता से आज भी इनमें शुमार है। इसलिए बसपा को कमजोर करने या फिर भाजपा को मजबूत करने की कवायद के बीच में शहजाद की एक अलग भूमिका निकलकर आती है। 

पूरी तस्वीर का एक पहलू और भी है। हरिद्वार लोस सीट के लिए उम्मीदवार बतौर मदन कौशिक का नाम भी उभरता रहा है। संजय गुप्ता, यतीश्वरानंद जैसे विधायक कौशिक के सीधे तौर पर खिलाफ हैं। आज तो इन दोनों ही विधायकों ने सरकार पर अपने-अपने अंदाज में हमले भी किए हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो रही कि इन हालात में शहजाद को अपने पाले में खींचकर एक तीर से कई निशाने साधने की राह पर भी कौशिक आगे बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed