विस उपचुनाव में BJP के यह प्रत्याशी संभालेंगे कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप-चुनाव में डोईवाला से त्रिवेंद्र सिंह रावत, सोमेश्वर से मोहनराम आर्या और धारचूला से बीडी जोशी भाजपा की कमान संभालेंगे।
मंगलवार को देर शाम तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने की अटकलें चलती रहीं। हालांकि मंगलवार को ही प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने तीनों सीटों के लिए बनाए गए पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिए थे।
केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में मुहर लगने के बाद ही नाम घोषित किए गए।
धारचूला, सोमेश्वर व डोईवाला विस सीटों पर होने वाले उप-चुनाव में पार्टी के दावेदारों के नामों का पैनल लेकर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार दिल्ली पहुंचे।
उन्होंने पहले प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से मुलाकात की और इसके बाद उन्होंने नामों का पैनल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को सौंप दिया।
डोईवाला सीट पर अटका हुआ था मामला
सूत्र यह भी बता रहे है कि पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी व रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने समर्थकों के लिए जोर लगा रखा था।
इसलिए यह माना जा रहा था कि प्रदेश नेतृत्व का काम पूरा हो चुका है और अब केंद्रीय नेतृत्व को फैसला करके घोषणा करनी है।
त्रिवेंद्र पंवार गुट ने उतारे प्रत्याशी
उत्तराखंड क्रांति दल के त्रिवेंद्र सिंह पंवार गुट ने तीन विधानसभाओं के उपचुनाव में प्रत्याशी उतार दिए हैं।
पंवार गुट ने डोईवाला से सूफी खलिक अहमद, धारचूला से गोपाल सिंह मेहता और सोमेश्वर से प्रवीन आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है।
उत्तराखंड क्रांति दल पंवार धड़े के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में तीन विधानसभा से प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी।
पंवार ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस को समर्थन देने का सवाल नहीं उठता है। दोनों राष्ट्रीय दल पर्वतीय क्षेत्रों की अनदेखी करते रहे हैं। स्थाई राजधानी गैरसैंण से लेकर आपदा पुनर्निर्माण और पुनर्वास के मसले पर राष्ट्रीय दल विफल रहे हैं।
उन्होंने साफ किया कि उपचुनाव में काशी सिंह ऐरी के साथ मिलकर प्रत्याशी उतारने पर कोई बातचीत नहीं हुई है।
पंवार ने बताया कि गढ़वाल की एक सीट और कुमाऊं मंडल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अलग अलग चुनाव संचालन समितियां बनाई गई हैं।
गढ़वाल की डोईवाला सीट के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मोहन उत्तराखंडी के अध्यक्षता में 18 सदस्यीय टीम प्रचार कार्य चलाएगी जबकि कुमाऊं की धारचूला और सोमेश्वर सीट के लिए चौधरी विजयपाल की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
किशोर ने सीएम को दिया सिंबल
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दिल्ली पहुंचे और धारचूला सीट के लिए पार्टी के घोषित प्रत्याशी मुख्यमंत्री हरीश रावत को सिंबल सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से सौंपे गए सिंबल के बाद अब मुख्यमंत्री के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के कारण उनका धारचूला सीट से उप-चुनाव का नामांकन प्रस्तावकों के माध्यम से दाखिल होगा।
इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने दिल्ली एम्स में पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की और नामांकन के लिए वैधानिक तौर पर जरूरी पार्टी का सिंबल मुख्यमंत्री को सौंपा।
पार्टी ने तीनों ही उम्मीदवारों का नामांकन दो जुलाई को दाखिल कराने की तैयारी की है।
डोईवाला में अपनों से खतरा : इंदिरा
कांग्रेस को डोईवाला सीट पर भितरघात का खतरा सता रहा है। पिछली बार भी यह सीट भितरघात के चलते गई थी। पार्टी के अंदर की यह बात सोमवार को बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री इंदिरा ह्दयेश ने भी कह दी।
इंदिरा ने कहा कि धारचूला और सोमेश्वर पर तो कांग्रेस की जीत पक्की है। धारचूला में तो प्रतीकात्मक लड़ाई ही रह गई है। सोमेश्वर का हाल भी कुछ ऐसा ही है।
लेकिन डोईवाला में हमे अपने ही लोगों से खतरा है। इसके लिए हमें मजबूत मैनेजमेंट करना होगा। मैं सभी नेताओं से बात कर रही हूं। कोशिश करुंगी कि डोईवाला भी कांग्रेस की झोली में आ जाए।
उन्होंने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट पुराने कद्दावर नेता है लेकिन भितरघात बहुत खतरनाक बीमारी होती है। इंदिरा का इशारा एसपी सिंह की तरफ था।
जो कि पिछले विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहा और कांग्रेस की नैय्या डूब गई।