फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp candidate in lok sabha election

लोकसभा चुनाव में कौन संभालेगा कमान? फैसला होगा जल्द

Fri, 28 Feb 2014 10:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Feb 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
bjp candidate in lok sabha election

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों पर बृहस्पतिवार को फैसला नहीं हो सका।

विज्ञापन


पढ़ें, छेड़छाड़ प्रकरणः ऐसे हुई थी हरक की युवती से मुलाकात

प्रत्याशियों के मामले में बड़े नेताओं के बीच दो विचारधारा पैदा होने से यह स्थिति पैदा हुई। बताया गया है कि अब आठ मार्च को दिल्ली में एक बार फिर बैठक होगी और तभी प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत में पद चाहिए तो मायके जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश के नेताओं की उत्तराखंड की पांचों संसदीय सीटों के प्रत्याशी चयन पर चर्चा तो हुई लेकिन निर्णय नहीं हो सका। बैठक शाम 7.50 बजे शुरू हुई और 8.20 बजे समाप्त हुई।

पढ़ें, नागफनी, उत्तराखंड को बना सकती है धनी


प्रदेश की तरफ से बैठक में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट मौजूद रहे। अब आठ मार्च को दोबारा बैठक बुलाई गई है।

हालांकि, सुबह से तय था कि उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। पौड़ी से पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, टिहरी से सिटिंग एमपी माला राज्यलक्ष्मी शाह और नैनीताल से पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा था।

पढ़ें, 4 मई को खोले जाएंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

शेष दो सीटों (हरिद्वार और अल्मोड़ा) पर बाद में प्रत्याशी घोषित करने की बात सुनने को मिली। सूत्रों की मानें, तो बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अरुण जेटली, नितिन गडकरी व वैंकया नायडू ने इस बार यूथ को मौका देने की वकालत की।

पौड़ी से अनिल बलूनी व त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल से बलराज पासी व अरविंद पांडे और टिहरी से मुन्ना सिंह चौहान ने भी पार्टी के केंद्रीय नेताओं पर मौका देने का दबाव बनाया हुआ था।

पढ़ें, अब देहरादून से पहले ही रुक जाएंगी ट्रेन

इसी के चलते कुछ केंद्रीय नेताओं ने इसकी वकालत भी की और अब इस मुद्दे पर चर्चा के लिए आठ मार्च की तिथि मुकर्रर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed