फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP board will be formed again in Doon: CM Dhami

दून में फिर बनेगा भाजपा का बोर्ड : सीएम धामी

Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP board will be formed again in Doon: CM Dhami
Iमेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में मुख्यमंत्री ने किया रोड शो
विज्ञापन

I

Iमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के साथ महानगर में रोड शो किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम निश्चित तौर पर अपना नगर निगम बोर्ड बनाने वाले हैं, देहरादून में फिर भाजपा का बोर्ड होगा।I
Iरोड शो में गांधी पार्क पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के रथ पर पुष्प वर्षा की। रोड शो पलटन बाजार से होते हुए राजा रोड एवं द्रोण होटल तक चला। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने शिरकत की। कई स्थानों पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सौरभ थपलियाल का स्वागत किया। इसके बाद प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कचहरी परिसर पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन के बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ विधायक खजानदास, विनोद चमोली, बृजभूषण गैरोला एवं निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, चुनाव संयोजक कुलदीप कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, दर्जाधारी मंत्री विनोद उनियाल, विश्वास डाबर, जोगेंद्र पुंडीर, श्याम अग्रवाल, कुलदीप बूटोला, भगवत प्रसाद मकवाना, मानिक निधि शर्मा, राजेंद्र ढिल्लो आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

Iपंजाबी महासम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्रीI
Iराजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्यमंत्री विश्वास डावर के नेतृत्व में पंजाबी समाज उत्तराखंड ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तलवार भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक सविता कपूर, राजीव सच्चर, पंकज मेसोंन, बलदेव पराशर, हरीश नारंग, देवेंद्र भसीन, सरदार डीएस मान आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed