अमित शाह पर कांग्रेसी नेता के बयान को लेकर भाजपा में उबाल, बताया स्तरहीन राजनीति का प्रमाण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बीमारी पर कांग्रेस नेता हरी प्रसाद के बयान की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भर्त्सना की है। दोनों नेताओं ने अलग-अलग बयानों में कांग्रेस नेता के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति का प्रमाण करार दिया।
कांग्रेस नेता हरि प्रसाद ने बयान दिया था कि शाह कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करेंगे तो उन्हें और भी गंभीर बीमारियां होंगी। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की निम्नस्तर की राजनीति का प्रमाण है।
इससे साफ है कि कांग्रेस नेता एक ओर निम्न राजनीति के पोषक हैं और दूसरी ओर यह सामने आ गया है कि उनके मन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कितना विष भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि राजनीति एक तरफ होती है और सामाजिक व्यवहार दूसरी तरफ ।
इसके अलावा राजनीति में भी मर्यादाएं होती हैं। लेकिन कांग्रेस न राजनीति में और न सामाजिक व्यवहार में किसी मर्यादा का विचार करती है। इसके विपरीत कांग्रेस नेता जो कह रहे हैं और कर रहे है अमर्यादित ही नहीं अपितु निंदनीय भी है । रावत ने कहा कि यदि कांग्रेस में कोई नैतिकता है तो उन्हें अमित शाह व देश की जनता से माफ ी मांगनी चाहिए।