फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp and congress Candle march for those killed in terror attack 

अमरनाथ आतंकी हमले के बाद एकजुट होकर पाकिस्तान पर बरसे भाजपाई और कांग्रेसी

Tue, 11 Jul 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Jul 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
bjp and congress Candle march for those killed in terror attack 

अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। भाजपाइयों, कांग्रेसियों और छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शहर में दो जगह पाकिस्तान का पुतला फूंका। नेताओं ने कहा कि अब पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन


 धर्मपुर विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक विनोद चमोली नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले में मरे यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को लाल पुल से मंडी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि आतंकवादियों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पूरा देश श्रद्धालुओं के साथ खड़ा है। प्रदेश मंत्री सुनील गामा ने कहा कि आतंकवादी हमले की जितना निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री महेश पांडे ने कहा कि यह सीधे तौर मानवता पर हमला है। मंडल अध्यक्ष अनंत सागर, पार्षद सतीश कश्यप, आशीष  गिरी, धर्मपाल, महिपाल धीमान, संजीव सिंघल, मंजू तंवाल, रेनू कश्यप, निर्मला, निधि राणा, राजेंद्र ढिल्लो, संजय राठौर, राहुल चौहान, सुधीर थापा, ईश्वर, देवनाथ, दीपा ठाकुर, नितिन इस दौरान मौजूद थे।   

भारतीय जनता युवा मोर्चा पछवादून के जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांति विहार में सड़क पर आकर आक्र ोश जताया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले को कायरता पूर्ण बताया।

महामंत्री नवीन ठाकुर ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इसका माकूल जवाब सरकार को देगी। इस घटना से पूरा देश गुस्से में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार अपमानित होने के बाद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। महामंत्री मोहित शर्मा, गौरव कुमार, उज्जवल नेगी, गौरव जोशी, राहुल चौहान, शशि चौहान, सतेंद्र रावत, संदीप, त्रिलोक सिंह रावत, गौरव, सूरज रावत आदि प्रमुख रुप से शामिल थे। 

बदला लेने का सही वक्त आ गया

bjp and congress Candle march for those killed in terror attack 

 भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में भी पाक का पुतला जलाया गया। गुंजन सकुेजा, गौरव पांडेय, सचिन गुप्ता, महामंत्री राजेश रावत, प्रदीप आनंद, हिमांशु गोगिया, अभिषेक शर्मा, विक्की अग्रवाल, अमन गुप्ता, गौरव कन्नौजिया, श्ुाभम जैन, सागर सोनकर, राहुल नेगी, संजय उपाध्याय, आशीष गिरि आदि मौजूद थे। 

कांग्रेस कार्यालय से हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने हमले को कायरता बताया। उन्होंने कहा कि आतंकी दहशत का माहौल पैदा करके अराजकता फैलाना चाहते हैं, जिससे देश की जनता कभी कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा कि घाटी में बढ़ती आतंकी घटनाएं केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी है। उधर, पूर्व विधायक राजकुमार के कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। आतंकी हमले में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। पार्षद डा. बिजेंद्र पाल, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, मुकेश सोनकर, तजेंद्र कौर, दीपा चौहान आदि थे। 

वहीं, डीएवी कालेज के छात्रों ने करनपुर चौक से लेकर शहीद स्मारक चौक तक कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताआें ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। छात्र नेता अरविंद चौहान, जितेन्द्र कुमार रिंकू, संदीप शर्मा, कपिल शर्मा, अमित चौहान, सुनील चौहान, राहुल चौहान, राकेश और जयवीर चौहान मौजूद रहे। वहीं, जनक्रांति विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित जैन के कार्यालय पर भी आयोजित शोकसभा में मारे गए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed