फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bitter cold weather Rainfall and snowfall warning for 24 hours in uttarakhand

अभी और कंपाएगी ठंड, अगले 24 घंटे फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Bitter cold weather Rainfall and snowfall warning for 24 hours in uttarakhand
snowfall/uttarakhand

मौसम ने करवट बदली तो प्रदेशभर में जमकर मेघा बरसे। देहरादून सहित मैदानी इलाकों में भी दिनभर बादल छाए रहे। कई दौर की बारिश हुई तो पहाड़ों में कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


देहरादून समेत राज्य के पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश होने की संभावनाओं व मौसम के बदले मिजाज के चलते जिलाधिकारी ने शुक्रवार को जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों, कालेजों को बंद करने के आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


वहीं, टिहरी, रुद्रप्रयाग,  पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर में शुक्रवार को भी 12वीं तक के शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बृहस्पतिवार को सुबह से प्रदेशभर में बादल छा गए। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बर्फबारी शुरू हो गई। इससे प्रदेशभर में तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बर्फबारी भी हो सकती है।

खासतौर से 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी के आसार हैं। बारिश व बर्फबारी की वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। राजधानी में भी शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। हालांकि कहीं भी फिलहाल भारी बारिश या बर्फबारी की चेतावनी जारी नहीं की है।

दस घंटे में कहां कितनी बारिश
देहरादून -2 मिमी
पंतनगर -2.1 मिमी
मुकतेश्वर-7 मिमी
टिहरी-2.2 मिमी
 

कहां कितना पहुंचा तापमान
जोशीमठ 3.4
मसूरी  5.6
टिहरी    4.6
हरिद्वार    11
पिथौरागढ़    5.4
अल्मोड़ा    0.8
नैनीताल    5.5
चंपावत    6.1
ऊधमसिंह नगर    12.6
देहरादून    9.4
चमोली    01
पंतनगर    12.6
मुक्तेश्वर    1.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed