{"_id":"660a17e7794cf5dfe505f63b","slug":"bissu-fair-will-be-organized-in-thana-danda-on-16th-april-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-382070-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 16 अप्रैल को ठाणा डांडा में आयोजित होगा बिस्सू मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 16 अप्रैल को ठाणा डांडा में आयोजित होगा बिस्सू मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। ठाणा डांडा बिस्सू गनियात मेला प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को आर्य समाज मंदिर चकराता में आयोजित हुई। इसमें खत बनगांव और ठाणा गांव के लोग शामिल हुए। बैठक में 16 अप्रैल को मेले को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विवेक जोशी ने की।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी पौराणिक गनियात बिस्सू मेले को ठाणा डांडा में मनाया जाएगा। बताया कि मेले में प्लास्टिक की पन्नी और ध्वनि यंत्र भोपू की बिक्री पर प्रतिबंधित रहेगा। स्थानीय लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तेज ध्वनि यंत्रों की आवाज से गीत-संगीत कार्यक्रम प्रभावित होता है। नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। मेले में स्थानीय वेश-भूषा में लोक संस्कृति पर आधारित लोक गीत, हारुल, तांदी, जुड्डा नृत्य, जंगाबाजी, ठौऊडा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कहा कि ठाना डांडा का बिस्सू मेला, क्षेत्र का सबसे पुराना बिस्सू मेला है। मेले में बनगांव और उपलगांव खत के लोगों के साथ ही जौनसार बावर क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे। इस मौके पर सचिव अजबीर चौहान, उपाध्यक्ष सालकराम जोशी, कोषाध्यक्ष अर्जुन दत्त जोशी, सुनील जोशी, दाता राम जोशी, पुरचंद रावत, राजेंद्र सिंह, सुरजन सिह, आनंद सिह, खजान सिह रावत, तिलक राम आदि मौजूद रहे।