फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Birthday of Acharya Balkrishna, General Secretary

Dehradun News: जड़ी-बूटियां मात्र उपचार के लिए नहीं, आत्म साक्षात्कार के लिए भी

Tue, 05 Aug 2025 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Birthday of Acharya Balkrishna, General Secretary
Iजड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिनI
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस पतंजलि वैलनेस, पतंजलि योगपीठ-2 के योगभवन सभागार में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने जनसमूह को स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र व स्वस्थ विश्व के लिए पौधारोपण के लिए संकल्पित कराया।

इस अवसर पर स्वामी रामदेव कहा कि आचार्य का जन्मदिवस मनाना तो मात्र एक बहाना है, इसका मुख्य उद्देश्य भारत माता के प्रत्येक घर में ही नहीं संपूर्ण धरती माता के आंगन में जड़ी-बूटियां शोभायमान कर संपूर्ण मानवता उनसे स्वास्थ्य व सुखद बनाना है। कहा कि जड़ी-बूटियां प्रकृति-परमेश्वर के अनुग्रह को अनुभव करने का एक माध्यम है। जड़ी-बूटियां मात्र उपचार के लिए ही नहीं अपितु आत्म साक्षात्कार के लिए भी हैं।
विज्ञापन




आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि जड़ी-बूटियां हमसे नहीं हैं, अपितु जड़ी-बूटियों से हम हैं। हमें अपने जीवन की रक्षा करनी है तो जड़ी बूटियों काे बचाना जरूरी है। इस दौरान 11 पुस्तकों का विमोचन किया गया। ये आयुर्वेदीय ग्रंथों और पांडुलिपियों के संदर्भों से प्रमाणित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ-साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों, रोगों व दवा के नाम पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों की लूट पर आधारित ग्रंथों एलोपैथी चिकित्सा पद्धति व स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का षड्यंत्र, भारतीय चिकित्सा संघ के अनैतिक आचरण का पर्दाफाश उपचार का नकारात्मक पहलू, असुरक्षित स्वास्थ्य प्रणाली स्वास्थ्य सेवा में षड्यंत्र, धोखाधड़ी और घोटाले, जीवन रक्षक, आधुनिक दवाओं का नकारात्मक पक्ष, हाॅलिस्टिक हेल्थ, वर्ल्ड हर्बल रेमेडिज पार्ट-6 मलेरिया का भी विमोचन किया गया।




रक्तदान, नेत्र परीक्षण एवं दंत परीक्षण शिविर संचालित किए गए। लगभग 450 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। लगभग 588 लोगों ने नेत्र जांच कराई। 207 लोगों काे निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed