फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bird flu Latest News: 24-hour surveillance of migratory birds in Uttarakhand, drone force is also being used

Bird flu: उत्तराखंड में प्रवासी पक्षियों की हो रही 24 घंटे निगरानी, ड्रोन फोर्स का भी हो रहा है इस्तेमाल

Fri, 22 Jan 2021 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jan 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Bird flu Latest News: 24-hour surveillance of migratory birds in Uttarakhand, drone force is also being used
bird flu - फोटो : फाइल फोटो

बर्ड फ्लू को देखते हुए वन विभाग ने उत्तराखंड में प्रवासी पक्षियों की 24 घंटे निगरानी का दावा किया है। इसके लिए ड्रोन फोर्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टचार भेंट में पीसीसीएफ राजीव भरतरी ने विधानसभा अध्यक्ष को राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सुरक्षा संबंधित विषय पर जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि पक्षियों की मौत के मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


प्रवासी पक्षियों की निगरानी के लिए सभी संभावित क्षेत्रों में ड्रोन की व्यवस्था और 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच के सड़क मार्ग पर वन्यजीवों का आवागमन न हो एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इस संबंध में पहले से व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा में रायवाला और प्रतीत नगर में वन्य सीमा से सटे क्षेत्र में सोलर फेंसिंग लगाने के निर्देश दिए। रायवाला, प्रतीत नगर क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा के साथ लगे होने के कारण वन्यजीवों से फसलों तथा अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खदरी, सोमेश्वर नगर आदि क्षेत्रों में गुलदार के आतंक एवं छिद्दरवाला आदि क्षेत्र में हाथियों के खतरे को देखते हुए अधिक से अधिक गश्त पर बल दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने सत्यनारायण मंदिर से गोहरीमाफी, साहब नगर, भट्टोंवाला, रुसाफार्म आदि में कैंपा योजना से सड़क बनाने को भी कहा।

बर्ड फ्लू: चिकन और अंडों की दुकान पर भी नजर

बर्ड फ्लू को लेकर चिकन और अंडों की दुकान पर भी खाद्य सुरक्षा अभिकरण विभाग की नजर है। इसे लेकर विभाग जांच भी कर रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्देश के बाद देहरादून जिला सुरक्षा अभिकरण ने भी सभी खाद्य निरीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

साथ ही लोगों को कच्चा और आधा पका चिकन या अंडा न खाने की सलाह दी है। खाद्य सुरक्षा अभिकरण विभाग के जिला अभिहित अधिकारी जीसी कंडवाल ने बताया कि अधपके मांस और अंडों को खाने से बचें।

इन उत्पादों को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। 70 डिग्री सेल्सियस पर यह वायरस निष्क्रिय हो जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी स्पष्ट कर चुका है कि कोई भी खाद्य पदार्थ जो अच्छी तरह से धोया और पकाया जाता है, सुरक्षित है। यह वायरस के वाहक के रूप में काम नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed