फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bipin rawat passes away: Chief Minister Pushkar Singh Dhami paid tribute to CDS Bipin Rawat, offered flowers on the picture

ऐसे तो नहीं जाना था पर्वतपुत्र: सीडीएस बिपिन रावत को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा में भावुक दिखे लोग

Thu, 09 Dec 2021 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन के बाद गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएम बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है। राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
bipin rawat passes away: Chief Minister Pushkar Singh Dhami paid tribute to CDS Bipin Rawat, offered flowers on the picture
सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के वीर पर्वतपुत्र सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उत्तराखंड में भी तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उत्तराखंड में सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी रहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी

राजधानी देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत भाजपा पदाधिकारियों ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विज्ञापन


वहीं जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर श्रीनगर गढ़वाल विवि में छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने शोक जताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Bipin Rawat: निधन की खबर सुनते ही फफक पड़े चाचा, कहा- ‘सड़क तो बनेगी, पर बिपिन गांव नहीं आ पाएगा’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार में शोक के रूप में पूरा बाजार बंद किया गया है। यहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें लोग भावुक दिखे और लोग दिल से जनरल बिपिन रावत को नमन कर रहे हैं। उत्तरकाशी में भी सुबह 11 बजे तक बाजार बंद रहे। पौड़ी में बाजार पूरी तरह बंद रहे। श्रीनगर में विभिन्न संगठनों ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि दी। जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा द्वारा सीडीएस स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई।

दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के निधन पर ऋषिकेश के बीस बीघा स्थित केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी लोगों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर बिपिन रावत व सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।



Bipin Rawat: सीमांत गांवों की बहुत फिक्र करते थे बिपिन रावत, उत्तराखंड के पलायन को रोकने की दी थी सलाह 

अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच के दौरान उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के सदस्यों ने देहरादून के रिस्पना पुल बैरिकेडिंग के समक्ष सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हल्द्वानी में जगदंबा नगर स्थित सैनिक मिलन केंद्र में सीडीएस बिपिन रावत को पूर्व सैनिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद देहरादून के गांधी पार्क गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे पीआरडी के जवान व विभिन्न बेरोजगार संगठनों ने दो मिनट का मौन रखकर जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओंन भी सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed