{"_id":"5bd04023bdec22694123c859","slug":"biker-snatched-mobile-from-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुक-टुक सवार युवती से झपटा मोबाइल, बाइकर की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुक-टुक सवार युवती से झपटा मोबाइल, बाइकर की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कार शोरूम से काम कर लौट रही युवती से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। दो दिन पहले भी युवती की सहकर्मी से भी मोबाइल झपटने का प्रयास हो चुका है। पुलिस बाइकर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
किच्छा बाईपास स्थित हुंडई शोरूम में कार्यरत ज्योति ड्यूटी के बाद टुक-टुक से अपने मुख्य बाजार स्थित घर वापस लौट रही थी। पुरानी तहसील के सामने अचानक पास आए बाइकर ने ज्योति के हाथ से मोबाइल झपट लिया।
विज्ञापन
उसके बाद वह तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन बाइकर का कहीं पता नहीं लगा। ज्योति ने बताया कि दो दिन पहले उसकी सहकर्मी यामिनी नयाल का भी मोबाइल झपटने का प्रयास किया जा चुका है। लेकिन उसकी सतर्कता से मोबाइल बच गया था।
विज्ञापन