फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike showroom GM accused of embezzling Rs 19 lakh

Dehradun News: बाइक शोरूम के जीएम पर 19 लाख रुपये के गबन का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike showroom GM accused of embezzling Rs 19 lakh
I
विज्ञापन

II- पटेलनगर थाना क्षेत्र में है शोरूम, पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
I मोटरसाइकिल शोरूम के जीएम पर 19 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। इसमें शोरूम का एक अन्य कर्मचारी भी शामिल है। यही नहीं आरोपी ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ मिलकर कंपनी के नाम का इस्तेमाल करते हुए लोन भी ले लिया। पुलिस ने शोरूम संचालक की शिकायत पर जीएम समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार बल्लूपुर रोड निवासी प्रतीक नागलिया हुए हैं। नागलिया की पटेलनगर में एलाइड ऑटो एजेंसीज के नाम रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल का शोरूम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके शोरूम में मुरादाबाद के नवादा निवासी आशीष विश्वनोई बतौर जीएम काम करता था। वह काफी समय से हिसाब-किताब में हेराफेरी कर रहा था। आरोप है कि उसने ग्राहकों से पैसे लिए और उन्हें फर्जी रसीदें दीं। उसके साथ शोरूम का ही एक कर्मचारी रायपुर निवासी गौरव ढौंढियाल भी मिला हुआ है। इन दोनों ने करीब 19 लाख रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iइतना ही नहीं विश्नोई ने फर्म की कॉस्ट शीट पर फर्जी हस्ताक्षर कर तीन लाख रुपये लोन भी ले लिया। इसका इस्तेमाल भी आशीष विश्नोई अपने निजी कामों के लिए किया। इस काम में फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी शुभम भी मिला हुआ है। प्रतीक नागलिया ने आरोप लगाया कि आशीष विश्नोई की हर हरकत का उसके घरवालों को पता था, लेकिन अब वे भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में आशीष विश्नोई, शुभम और गौरव ढौंढियाल के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed