{"_id":"68a616490363b481490fa49e","slug":"bike-riding-salesman-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-dehradun-news-c-5-1-drn1027-768741-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुग्गावाला मार्ग पर देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्राम बंजारेवाला निवासी सुनील कुमार पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुनील कुमार देर शाम लगभग 8:15 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेलपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी लेकिन एंबुलेंस लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामवासियों के अनुसार, सुनील कुमार की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वह परचून के सेल्समैन का काम कर जीवन यापन कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल है।