फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike riding miscreants shot a young man in Roorkee

Uttarakhand: रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पीटा भी; शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Oct 2024 09:00 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की
माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Oct 2024 09:00 PM IST
सार

रुड़की जिले में एक युवक को घेरकर दो बाइक पर सवार चार युवकों ने मारपीट के बाद गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bike riding miscreants shot a young man in Roorkee
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर के पुहाना क्षेत्र में एक युवक को घेरकर दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने मारपीट कर गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली युवक के दाएं पैर पर लगी। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, पीड़ित युवक ने पुलिस को गोली मारने वाले का नाम भी बता दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नदीम निवासी पुहाना मेहनत मजदूरी कर वापस अपने गांव पुहाना लौट रहा था। जैसे ही वह पुहाना गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर सवार होकर चार युवक पहुंचे। बाइक सवार युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ धक्का मुक्की कर दी। विवाद करने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इतने में एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी और गोली नदीम के पैर पर जा लगी।
विज्ञापन


इससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। नदीम ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। लोगों को आता देख हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक पर सवार युवक रुड़की के रामपुर से आए थे। पहले भी इन युवकों ने नदीम के साथ विवाद किया था। वह नदीम से किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। वहीं, घायल नदीम को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने गोली मारने वाले का नाम बताया है। साथ ही बताया है कि रंजिश के चलते आरोपी युवक ने उस पर गोली चलाई है। मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई कर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed