{"_id":"68a0e8d65c2cc5832c001daf","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-765358-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
Sun, 17 Aug 2025 01:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बस और बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के जोहना निवासी बाइक सवार अमरीश सलमानी (26) पुत्र शाहिद सलमानी की मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर शाम को देहरादून से सहसपुर की ओर आ रही एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन