फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike rider death by car collision

Dehradun News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 05 Sep 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा मोथरोवाला में दूधली मार्ग पर हुआ। मृतक की पहचान जगत बहादुर क्षेत्री निवासी किसनपुर ग्रांट के रूप में हुई है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि जगत बहादुर रविवार रात को अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक को सामने से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जगत बहादुर को एंबुलेंस से सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि रात में ही जगत बहादुर क्षेत्री के भाई सुनील क्षेत्री की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, लेकिन इसी बीच सोमवार सुबह जगत बहादुर की मौत हो गई। इस मुकदमे में अब हादसे में मौत की धारा भी जोड़ दी गई है। टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रक्षाबंधन के दिन भाई की हुई थी डेंगू से मौत
जगत बहादुर के परिवार पर तीन दिनों के भीतर दुखों को जैसे पहाड़ ही टूट गया। रक्षाबंधन के दिन उनके भाई की डेंगू से मौत हुई थी। अब जगत बहादुर की मौत के बाद परिजनों को गहरा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed