फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike collided with truck parked on road, two students died

रुड़की: सड़क पर खड़े ट्रक में टकराई बाइक, दो छात्रों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 15 Dec 2019 10:38 AM IST
सार

  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई अनियंत्रित बाइक 
  • बिजनौर और खटीमा के रहने वाले थे छात्र, इमलीखेड़ा में किराये पर रहते थे दोनों
  • पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द किए शव, ट्रक कब्जे में लिया

विज्ञापन
Bike collided with truck parked on road, two students died
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देर रात भगवानपुर से इमलीखेड़ा लौटते समय बाइक सवार दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिवपाल सिंह सैनी (21) पुत्र ऋषिपाल निवासी हुसैनपुर, थाना मंडावर, बिजनौर और रोहित सिंह राणा (22) पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी खटीमा इमलीखेड़ा के फोनिक्स कॉलेज में बीटेक के छात्र थे। इमलीखेड़ा में दोनों किराये पर कमरा लेकर रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों बाइक से भगवानपुर क्षेत्र में आए थे। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक से शुक्रवार रात करीब दस बजे इमलीखेड़ा लौट रहे थे। जैसे ही वे सोलानी नदी के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हेलमेट पहना होता तो शायद बच जाते

मौके पर पहुंची पुलिस घायल छात्रों को भगवानपुर के सरकारी अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देख रुड़की रेफर कर दिया। पुलिस दोनों को लेकर रुड़की पहुंची, लेकिन सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। अभी तक किसी भी छात्र के परिजनों की ओर से मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि बाइक सवार दोनों छात्रों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना के दौरान मौके पर पहुंचे राहगीरों का कहना था कि अगर छात्रों ने हेलमेट पहना होता तो शायद आज जिंदा होते। वहीं, थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि हेलमेट आपकी जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed