फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bihar Election 2020 Result: Uttarakhand Bjp Happy for nda victory

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत से उत्तराखंड में भी भाजपा उत्साहित, पीएम मोदी को बताया लोकप्रिय नेता

Wed, 11 Nov 2020 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Nov 2020 09:31 PM IST
सार

  • भगत बोले, फिर सिद्ध हो गया पीएम मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता 

विज्ञापन
Bihar Election 2020 Result: Uttarakhand Bjp Happy for nda victory
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में भाजपा व एनडीए की जीत से उत्तराखंड के भाजपाई भी उत्साहित हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि पीएम मोदी देश के सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय नेता हैं। पार्टी की जीत पर हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिसमें पार्टी अध्यक्ष भगत भी इसमें शामिल हुए। 

विज्ञापन


भगत ने कहा कि पीएम मोदी बिहार सहित पूरे देश की जनता के सबसे प्रिय नेता हैं। जनता का उन पर पूर्ण विश्वास है। मोदी ने देश की राजनीति में गुणात्मक परिवर्तन किया है। देश में अब छद्म धर्मनिरपेक्षता, जातिवाद व तुष्टिकरण की राजनीति पिछड़ गई है। आज देश में सबसे प्रमुख राजनीतिक एजेंडा विकास का है। 
विज्ञापन


भगत ने आरजेडी, कांग्रेस और विपक्षी दलों की पराजय को स्वीकार न कर पाने पर कहा कि जो नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें यह तो पता ही होगा कि तथाकथित महागठबंधन ने 110 सीटें ईवीएम से हुए चुनाव से ही जीती हैं। बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनाव में कांग्रेस की जो दुर्गति हुई है उससे साफ  है कि कांग्रेस डूबता जहाज है, लेकिन कांग्रेस नेता सुधरने के लिए तैयार नहीं है। इसका परिणाम यह होगा कि कांग्रेस अपने ही कर्मों से समाप्त होती जाएगी। उसकी यह स्थिति उत्तराखंड में भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार चुनाव में निर्णायक मतदान के लिए बिहार की जनता को भी बधाई। उन्होंने बिहार को भ्रष्टाचारियों को नहीं सौंपा। अपने चेहरे को ढकने के लिए उन्होंने महागठबंधन का नाम दिया। बिहार की जनता ने उनको समझा और उनको पहले की भांति दरकिनार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन हमें ताकत देता है। देश की जनता का उन पर पूरा विश्वास है।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

बिहार में पीएम के विकास के एजेंडे ने दिलाई प्रचंड जीत- सतपाल महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे से प्रचंड जीत मिली है। बिहार की जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास चाहती है।

महाराज ने कहा कि कोविड-19 की वजह से जिन असाधारण हालत में बिहार विधानसभा चुनाव हुए और भाजपा जिस मजबूती के साथ उभर कर सामने आई, वह इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता पीएम मोदी के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। बिहार विधानसभा चुनाव सहित 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है।

कहा कि राम जन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण, जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति और तीन तलाक का ऐतिहासिक फैसला, जैसे तमाम कारण रहे हैं जिसके चलते देश की जनता के बीच यह संदेश गया है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed