{"_id":"62e0400f7763896dfe4a9289","slug":"big-wonder-of-small-school-got-award-in-cleanliness-city-news-drn4183221153","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे स्कूल का बड़ा कमाल, स्वच्छता में मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे स्कूल का बड़ा कमाल, स्वच्छता में मिला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रामगढ़ स्थित प्राइमरी स्कूल ने स्वच्छता में पुरस्कार हासिल कर बड़ा कमाल किया है। स्वच्छता में जिले के 36 स्कूलों को स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार से नवाजा गया। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ एक मात्र सरकारी स्कूल है, जबकि अन्य सभी स्कूल निजी व केंद्रीय विद्यालय हैं।
मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को सम्मानित किया। पुरस्कार के लिए देहरादून जिले से करीब एक हजार से अधिक निजी विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय की ओर से आवेदन किया गया था। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद सोलंकी ने वर्ष 2017 में जब से विद्यालय का कार्यभार संभाला, तबसे विद्यालय नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके नेतृत्व में सर्वप्रथम तो विद्यालय की छात्र संख्या बीते पांच वर्षों में 61 से बढ़कर 151 हो गई है।
सोलंकी को साल 2018 में गवर्नर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2021 में कोरोना के दौरान ऑनलाइन पठन-पाठन के लिए स्कूल को जिला स्तरीय आईसीटी अवार्ड भी प्राप्त हुआ और अब 2022 में एकमात्र प्राथमिक विद्यालय के रूप में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलना प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के लिए गौरव की बात है। प्रधानाध्यापक सोलंकी ने कहा कि यह सब साथी शिक्षिकाओं, भोजन माताओं, छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। कहा कि विद्यालय के ख्वाब बड़े हैं और हकीकत में बदलने के प्रयास सार्थक रंग ला रहे हैं।