फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big shock to Education teachers who are demanding adjustment in Shiksha Mitra

उत्तराखंड: शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग कर रहे शिक्षा आचार्यों को सरकार ने दिया झटका

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
सार

  • शिक्षा आचार्यों का शिक्षा मित्र में नहीं होगा समायोजन, जीओ जारी

विज्ञापन
Big shock to Education teachers who are demanding adjustment in Shiksha Mitra
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग कर रहे शिक्षा आचार्यों को बड़ा झटका लगा है। शिक्षा आचार्य अब शिक्षा मित्र नहीं बन सकेंगे। बृहस्पतिवार को शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर इस व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में 910 शिक्षा आचार्य लंबे समय से शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। जो अपनी एक सूत्री मांग को लेकर कई बार विधानसभा और सचिवालय कूच कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में विभिन्न जनपदों के शिक्षा आचार्य शिक्षा मित्र में समायोजन की मांग कर रहे थे। शिक्षा आचार्यों का कहना था कि उनका शिक्षा मित्र में समायोजन का प्रस्ताव कैैबिनेट से पास होने के बावजूद इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिसूचना जारी न कर उन्हें शिक्षा मित्र में समायोजन से वंचित कर दिया गया। जबकि उनके साथ के कई शिक्षा आचार्य शिक्षा मित्र में समायोजन के बाद वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बन चुके हैं, लेकिन उनके मामले में जनप्रतिनिधियों एवं शासन के अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद दोहरी नीति अपनाई जाती रही है।

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक शिक्षा मित्र में समायोजन की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। अब इनके मामले में विचार नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed