{"_id":"6476b1302379fea88d0a1a45","slug":"big-road-accident-in-haridwar-uttarakhand-bus-fell-into-a-20-meter-deep-gorge-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरिद्वार में 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत, ऋषिकेश के पास भी हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरिद्वार में 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत, ऋषिकेश के पास भी हादसा
Wed, 31 May 2023 08:28 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 31 May 2023 08:28 AM IST
सार
हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं। ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
खाई में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। उधर, एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।
दो लोगों की मौत आठ घायल
उधर, ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार 10 में से आठ लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ, जिसे एम्स पहुंचाया गया है।