फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big relief in bill for 20 lakh electricity consumers in Uttarakhand

उत्तराखंड: 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिली बिल में बड़ी राहत, बिलिंग अवधि में किया गया बदलाव

Tue, 22 Feb 2022 03:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Feb 2022 03:10 PM IST
सार

नियामक आयोग के आदेश के बाद यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर कमर्शियल जेएस कुंवर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इसके तहत अभी तक एक माह का बिजली का बिल 45 दिन पर तय होता है। बिल दो माह में आता है। कई बार 50 दिन और कभी 65 दिन पर दो माह का बिल आता है। 

विज्ञापन
Big relief in bill for 20 lakh electricity consumers in Uttarakhand
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के करीब 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं को हर दो माह या एक माह में आने वाले बिल में बड़ी राहत मिली है। नियामक आयोग के आदेश के बाद यूपीसीएल ने बिलिंग अवधि में परिवर्तन लागू कर दिया है। इसके तहत अब 45 के बजाए 25 से 35 दिन में एक माह और 75 के बजाए 55 से 65 दिन में दो माह का बिजली बिल आएगा।
विज्ञापन


नियामक आयोग के आदेश के बाद यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर कमर्शियल जेएस कुंवर की ओर से यह आादेश जारी किया गया है। इसके तहत अभी तक एक माह का बिजली का बिल 45 दिन पर तय होता है। बिल दो माह में आता है। कई बार 50 दिन और कभी 65 दिन पर दो माह का बिल आता है। 
विज्ञापन


इससे 50 से 65 दिन के भीतर बिजली उपभोक्ताओं की बिजली खपत 400 यूनिट से ऊपर चली जाती है। इतनी यूनिट होने की वजह से प्रति माह उपभोक्ताओं को 135 रुपये फिक्स चार्ज देना पड़ता है। बिजली यूनिट की दर भी यूपीसीएल के टैरिफ के हिसाब से 5.40 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह बिल 25 से 35 दिन के भीतर आएगा। इससे उपभोक्ता को 200 यूनिट के हिसाब से पैसा देना होगा। यूनिट कम होने की वजह से यहां फिक्स चार्ज भी 80 रुपये ही लगेगा। प्रति यूनिट के हिसाब से भी 5.40 के बजाए 3.45 रुपये भुगतान करना होगा। नियामक आयोग के निदेशक पीके डिमरी के मुताबिक, बिलिंग साइकिल में जो विषमता थी, वह अब दूर हो गई है।

इस तरह हो रहा था उपभोक्ताओं को नुकसान

अगर एक उपभोक्ता को 48 दिन का बिल जारी किया जाता है तो 351 यूनिट पर उसका बिल 1456.65 रुपये आता है। अगर एक उपभोक्ता को 38 दिन पर बिल जारी किया गया तो 325 यूनिट पर 1616.25 रुपये बिल आता है। दरअसल, 351 यूनिट वाले से 200 यूनिट के 2.80 रुपये और 151 यूनिट का चार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से वसूला गया। 

इसी हिसाब से फिक्स चार्ज लिया जाता है। 325 वाले उपभोक्ता से 100 यूनिट का 2.80 रुपये, 101 से 200 यूनिट का चार रुपये प्रति यूनिट और 125 बची हुई यूनिट का 5.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान लिया जाता है। यानी कम यूनिट खर्च वाले से ज्यादा बिल और ज्यादा खर्च वाले से कम बिल। यह विषमता इस आदेश के बाद खत्म हो जाएगी। मोटे तौर पर देखें तो 400 यूनिट वाले उपभोक्ता को 300 रुपये से अधिक का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed