{"_id":"1ef5fd670177004dcc00c747583ee6fb","slug":"big-problem-by-modi-rally-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली ने बिगाड़ी राजधानी की 'तस्वीर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली ने बिगाड़ी राजधानी की 'तस्वीर'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Dec 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर की रैली को सफल बनाने के लिए शहर में लगातार निकल रहे प्रचार वाहन और बाइकों के जत्थे जाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से दोपहर तक शहर का अधिकांश इलाके जाम से प्रभावित रहे। दोपहर को अतिरिक्त पुलिस बल को सड़कों पर उतारा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को व्यवस्थित किया जा सका।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम की समस्या
15 दिसंबर को परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर चुका है। कहीं बाइकों के जत्थे प्रचार कर रहे हैं तो कहीं छोटा हाथी में लगा लाउड स्पीकर लोगों को निमंत्रण दे रहा है। यह वाहन ट्रैफिक में बेहद धीरे-धीरे चल रहे हैं। ताकि उनकी आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
लेकिन इनकी रफ्तार के कारण शुक्रवार को सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर चौक, निरंजनपुर सब्जी मंडी चौक, धर्मपुर चौक जाम से प्रभावित रहे।
सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक इन इलाकों में वाहन रेंगते रहे। दोपहर को थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से अतिरिक्त जवानों को सड़कों पर उतारा गया। दोपहर बाद तक सड़क पर यातायात दबाव कुछ कम हुआ तो ट्रैफिक व्यवस्थित हो पाया।
मातावाला रोड में दिन भर जाम
रेलवे क्रांसिग की मरम्मत होने के चलते मातावाला बाग दिन भर जाम से प्रभावित रहा। इस दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मातावाला रोड के सामानांतर मोथोरोवाला रोड होने से लोगों को ज्यादा समस्या भी नहीं हुई।
डीआरएम मुरादाबाद के निर्देशों में राजधानी के हर रेलवे फाटक की मरम्मत होनी है। नौ दिसंबर को मोथोरोवाला रोड पर स्थित फाटक की मरम्मत हुई थी। जबकि शुक्रवार को मातावाला रोड के फाटक की हुई। फाटक की मरम्मत होने के दौरान सड़क को ब्लॉक भी रखा गया था।
निगम में भी मोदीमेनिया
नरेंद्र मोदी की शंखनाथ रैली की तैयारियां भले ही जोर-शोर से हो रही है। लेकिन आम जनता परेशान है। क्योंकि नगर निगम में मेयर समेत सभी भाजपा पार्षद रैली की तैयारियों में व्यस्त है।
जबकि वार्डों में काम चौपट है। शहर की सफाई व्यवस्था तो पहले से ही खत्म है। वहीं अब नालियों और सड़के न बनने से लोगों में रोष है। पार्षदों के पास लोग शिकायत कर रहे हैं तो उन्हें 15 दिसंबर तक रुकने को कहा जा रहा है।
विकास कार्य पूरी तरह से ठप
गत बुधवार को निगम में विकास कार्यों को लेकर जो टेंडर होने थे। उसमें किसी ने दिलचस्पी नहीं ली। पार्षदों को साफ कहना है कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है।
वहीं नौ दिसंबर को कार्यकारिणी की बैठक होनी थी। जिसे मोदी की रैली के कारण निरस्त कर दिया गया। कांग्रेसी पार्षदों ने इसका खासा विरोध भी किया।
उधर, शहर में सफाई व्यवस्था पर भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। जबकि एक पार्षद ने तो अनशन करने की धमकी तक दे डाली है।
वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद विनय कोहली ने बताया मोदी की रैली के कारण कार्यकारिणी की बैठक तो निरस्त की ही। वहीं अन्य विकास के कामों को भी ब्रेक लगा दिए गए है। इसका कांग्रेसी पार्षद विरोध करते हैं।