फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big fraud with youth in the name of job

इस कबूतरबाज के पीछे पड़ी है छह राज्यों की पुलिस, पढ़ें कैसे की युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी

Mon, 13 May 2019 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 May 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
big fraud with youth in the name of job
प्रतीकात्मक

युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला धामपुर का जावेद कुरैशी बड़ा कबूतरबाज निकला। देश के छह राज्यों की पुलिस उसका कई महीनों से पीछा कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि जावेद गुरुग्राम में बैठकर एक फर्जी ट्रेवल एजेंसी चलाता है और देशभर के युवाओं को ठगता है। वह फर्जी हवाई टिकट से लेकर पासपोर्ट और वीजा तक युवाओं को मुहैया कराने में माहिर है। 

विज्ञापन


शनिवार को अनिल कुमार निवासी सारथी विहार हरिद्वार रोड देहरादून की शिकायत पर पुलिस ने नेहरू कॉलोनी थाने में विदेश भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। ठगी का आरोप मुंबई की एक ट्रेवल एजेंसी संचालक जावेद कुरैशी पर है।

विज्ञापन

कई राज्यों के सैकड़ों युवाओं को अपना शिकार बनाया

कुरैशी मूल रूप से बिजनौर के धामपुर का रहने वाला है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने एक टीम गठित कर जावेद की तलाश में भेजी थी। जांच में पता चला है कि जावेद की ट्रेवल एजेंसी मुंबई नहीं बल्कि गुुरुग्राम, हरियाणा में है।

यहां बाकायदा उसने एक ऑफिस बनाया हुआ है, लेकिन कुछ समय से वह फरार चल रहा है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि जावेद ने उत्तराखंड के ही महज 28 लोगों को नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों के सैकड़ों युवाओं को अपना शिकार बनाया है। वर्तमान में वह करोड़ों रुपये ठगकर फरार चल रहा है। 

छह राज्यों की पुलिस है पीछे 

जांच में सामने आया है कि जावेद मोटी रकम लेकर लोगों को खाड़ी देशों में भेजने का दावा करता है। उसके बहकावे में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश के युवा भी आ चुके हैं। इन सभी राज्यों की पुलिस उसके बारे में तमाम साक्ष्य इकट्ठा कर चुकी है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार देहरादून पुलिस को उत्तर प्रदेश और चेन्नई पुलिस के माध्यम से अहम सुराग मिले हैैं। वर्तमान में दो टीमें उसके पीछे लगी हैं। इनमें से एक उसके पैतृक नगर धामपुर में भी दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जावेद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

हमें अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही जावेद को गिरफ्तार किया जा सकता है। उसके पीछे हमारे अलावा कम से कम छह राज्यों की पुलिस है। उसने अपना ऑफिस गुरुग्राम में खोला हुआ है। जबकि, वह खुद को मुंबई का बताता था। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed