फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big Fraud revealing with patients in name of operation in uttarkashi Hospital

उत्तरकाशी: सोशल ऑडिट में हुआ खुलासा, जांच न दवाइयां, ऑपरेशन के लिए जा रहे पैसे

Mon, 22 Jul 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Big Fraud revealing with patients in name of operation in uttarkashi Hospital
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को न दवाइयां मिल रही और न ही जांच की सुविधा। वहीं, ऑपरेशन कराने के लिए मरीजों और तीमारदारों से पैसे लिए जा रहे हैं। इसका खुलासा उत्तरकाशी जनपद के सरकारी अस्पतालों की सोशल आडिट रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


ऑडिट रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी ने अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की हकीकत जाने के लिए पहली बार उत्तरकाशी जिले के सरकारी अस्पतालों का सोशल आडिट कराया गया।
विज्ञापन


जिसमें सामाजिक अंकेक्षण जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण (उसाटा) की टीम ने राजकीय जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के आडिट में पाया कि मानकों के अनुसार मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों से निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां मंगाई जा रही है। साथ ही जांच भी निजी पैथोलॉजी सेंटरों से कराई जा रही हैं। इतना ही नहीं जिला चिकित्सालय में मरीजों से ऑपरेशन के पैसे लिए जा रहे हैं। जिसकी मरीजों को कोई रसीद नहीं दी जाती है।

उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की पूरी जानकारी नहीं है। आडिट रिपोर्ट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ.डीपी जोशी ने जिला, महिला चिकित्सालय, सीएचसी और पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed