फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big change in uttarakhand congress.

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, कइयों की विदाई तय

Mon, 06 Jul 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 06 Jul 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
big change in uttarakhand congress.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय अब संगठन पर पूरी तरह से पकड़ बनाने की तैयारी में हैं। संगठन के जिलों की संख्या बढ़ाने के बाद अब वह कई पुराने जिलाध्यक्षों की विदाई करने के मूड में हैं।

विज्ञापन


धरातल पर काम न करते दिख रहे जिलाध्यक्षों को विदा करने की तैयारी तो है ही, साथ ही ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के तहत भी कुछ जिलाध्यक्षों की छुट्टी तय है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के 18 जिलाध्यक्षों में से कम से कम एक दर्जन की छुट्टी होगी।
विज्ञापन


किशोर ने हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी घोषित की थी और इस कमेटी में कुछ जिलाध्यक्षों को भी जगह मिली। इसके साथ ही कांग्रेस 10 नए जिले भी संगठन के हिसाब से घोषित कर चुकी है। इन नए जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कसरत जारी है। दूसरी ओर पुराने जिलाध्यक्षों को बदलने की भी कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एनडी' के समय हरीश ने अपनाई थी यही रणनीति

big change in uttarakhand congress.

किशोर के मुताबिक धरातल पर काम करने वालों को तरजीह दी जाएगी। पर इतना तय है कि अधिकतर जिलाध्यक्ष बदलेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की इस सूची में उत्तरकाशी, नैनीताल, रुदप्रयाग, देहरादून ग्रामीण, हरिद्वार, पौड़ी मुख्य रूप से शामिल हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के कार्यकाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी संगठन को अपनी राजनीति का प्लेटफार्म बनाया था।

हरीश रावत ने उस समय संगठन का खासा विस्तार किया था। संगठन पर उस समय की पकड़ का फायदा हरीश रावत को अब तक मिल रहा है। किशोर उपाध्याय भी इस समय इसी रणनीति को अपनाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed