फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big breach in security of Doon Hospital fake female security guard was caught from the hospital

Uttarakhand: दून अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, फर्जी महिला सुरक्षाकर्मी पकड़ी, दो दिन से कर रही थी ड्यूटी

Wed, 19 Feb 2025 12:09 PM IST
रेनू सकलानी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

दून अस्पताल के वार्ड नंबर-12 में दो दिन से ड्यूटी कर रही फर्जी महिला सुरक्षाकर्मी की बात सामने आई। तथाकथित महिला सुरक्षाकर्मी से दून चौकी पुलिस ने भी पूंछताछ की।

विज्ञापन
Big breach in security of Doon Hospital fake female security guard was caught from the hospital
दून अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून अस्पताल की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। मंगलवार को अस्पताल से एक फर्जी महिला सुरक्षाकर्मी को पकड़ा गया है। महिला के पास से एक तथाकथित पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो महिला पिछले दो दिनों अस्पताल के वार्ड नंबर-12 (जच्चा-बच्चा वार्ड) में ड्यूटी कर रही थी। महिला को दून चौकी पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला को कोतवाली भेज दिया है।

विज्ञापन

दून अस्पताल की ओपीडी में सुबह के समय एक महिला सुरक्षा कर्मियों की ड्रेस में टहल रही थी। वहां पर तैनात अन्य सुरक्षा कर्मियों को महिला पर शक हुआ। इसके बाद उसको रोककर पूछताछ की तो पता चला महिला फर्जी सुरक्षा कर्मी है। सुरक्षा कर्मियों ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पूछताछ के बाद महिला को दून चौकी के पुलिस कर्मियों को सौंप दिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पिछले दो दिनों अस्पताल में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम कर रही थी। महिला ने इन दो दिनों तक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में ड्यूटी की है।

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बच्चों को महिला से हो सकता था खतरा

चूंकि महिला के दो दिनों तक जच्चा-बच्चा वार्ड में ड्यूटी करने की बात सामने आ रही है, ऐसे में वार्ड में भर्ती छोटे बच्चों को महिला से बड़ा खतरा हो सकता था। हालांकि अस्पताल में किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। अधिकारियों के मुताबिक मामला सामने आने के बाद सभी अधिकारी हरकत में आ गए थे। वार्डों में भर्ती बच्चों की गिनती करवा ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में फर्जी गार्ड बनकर घूम रही महिला का मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद अधिकारी अलर्ट हो गए है। चूंकि यह मामला अस्पताल की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इसे गंभीरता से लिया गया है। महिला से पूछताछ के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। सभी सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।  -डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  सत्र चलाने में सत्तापक्ष की मनमानी, बोले नेता प्रतिपक्ष-सरकार का मकसद सिर्फ बजट पारित करना

महिला से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की गई है। इस दौरान महिला के परिवार के लोगों से भी बात करने की कोशिश की गई है। इसके बाद महिला को शहर कोतवाली भेजा गया है। -बीना, पुलिसकर्मी, दून पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed