फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   big action against bank account holders after demonetisation

नोटबंदी के दौरान आपने भी अपने पैसों के साथ किया है ऐसा, तो अब सजा भुगतने के लिए रहें तैयार

Sat, 11 Nov 2017 11:08 PM IST
प्रदीप अवस्थी/अमर उजाला, कानपुर/देहरादून
प्रदीप अवस्थी/अमर उजाला, कानपुर/देहरादून Updated Sat, 11 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
big action against bank account holders after demonetisation

नोटबंदी के दौरान अगर आपने भी अपने पैसों के साथ ऐसा किया है तो अब सजा भुगतने के लिए तैयार रहें। आगे जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


नोटबंदी के बाद खातों में 50 लाख रुपये से अधिक जमा कराने वाले उत्तराखंड और यूपी के करीब तीन हजार लोगों और कंपनियों को आयकर विभाग ने चिह्नित किया है। उत्तराखंड में ऐसे लोगों की संख्या करीब एक हजार है जबकि यूपी में करीब दो हजार।
विज्ञापन


यह संख्या बढ़ भी सकती है। इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए आयकर विभाग 15 दिन के भीतर नोटिस जारी करेगा। जवाब से असंतुष्ट होने पर इनके खिलाफ गहन जांच की जाएगी। नोटबंदी का एक साल पूरा होने के बाद आयकर विभाग उसके नतीजों को परख रहा है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है जिनके खातों में गड़बड़ी पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्न की पड़ताल के बाद की गई छंटनी

big action against bank account holders after demonetisation
income tax

विभागीय सूत्र बताते हैं कि बैंकों से मिले आंकड़ों और जमा हुए रिटर्न की पड़ताल के बाद ऐसे लोगों की छंटनी की गई है जिन्होंने नोटबंदी के दौरान अप्रत्याशित रूप से धन जमा किया। इन्हें तीन कैटेगरी में बांटा गया है।

पहली कैटेगरी में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने दो से 10 लाख रुपये तक खातों में जमा किए। दूसरी कैटेगरी में 11 से 50 लाख रुपये जमा करने वाले और तीसरी कैटेगरी में 50 लाख रुपये से अधिक जमा करने वाले शामिल हैं। जांच की कैटेगरी निर्धारित करके आयकर विभाग ने सभी पर शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली है।

पहले चरण में 50 लाख रुपये से अधिक धन खाते में जमा करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। आयकर मुख्यालय सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को जांच के लिए निर्धारित समय पर टारगेट देगा।

नोटबंदी से पहले और बाद के आंकड़ों की हुई डाटा माइनिंग

big action against bank account holders after demonetisation

आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से ये नोटिस डायरेक्ट खाताधारक के मोबाइल फोन या ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे। जिनका मोबाइल नंबर या ईमेल बैंक में अपडेट नहीं है उन्हें उनके घर पर नोटिस भेजा जाएगा।

नोटबंदी से पहले और बाद के आंकड़ों की हुई डाटा माइनिंग
विभागीय सूत्र बताते हैं कि नोटबंदी के दौरान खाताधारक का इतिहास खंगालने (डाटा माइनिंग) के लिए सीबीडीटी ने बैंकों से नोटबंदी से पहले यानी एक अप्रैल से आठ नवंबर तक और नोटबंदी के बाद यानी 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक की डीटेल मांगी थी।

इसकी डाटा माइनिंग करने के बाद देश भर में करीब 18 लाख खातों को संदिग्ध श्रेणी में रखा था। इन खाताधारकों को अलग अलग कैटेगरी में रखकर जांच की जा रही है या भविष्य में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed