फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhupendra, Sanjeevani, Chitransh were the winners in the race

दौड़ में भूपेंद्र, संजीवनी, चित्रांश रहे विजेता

Tue, 26 Nov 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra, Sanjeevani, Chitransh were the winners in the race
देहरादून। न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ खेल महाकुंभ का शुभारंभ सोमवार से हो गया। पहले दिन हुई विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

ननूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण एवं पीआरडी निदेशालय में आयोजित खेल महाकुंभ-2019 में अंडर-12 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में भूपेंद्र बिष्ट, इशांत, आदित्य क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में संजीवनी, राधा पयाल, श्रुति व 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में चित्रांश, तरुण सिंह, संचित शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कबड्डी में नालापानी विजेता व रामनगर डांडा उपविजेता रहा। खो-खो बालक वर्ग में नालापानी विजेता व तपोवन उपविजेता रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सौड़ा सरौली प्रथम व नालापानी दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रियांशु, यमेंद्र, अंशुल व बालिका वर्ग में लक्ष्मी, शिखा, कृष्णा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बॉल-थ्रो बालक वर्ग में विपिन, शिव शर्मा, अल्तमश व बालिका वर्ग में टीना, काजल, शिखा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इससे पहले मुख्य अतिथि युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत मौनी ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर युवा कल्याण के संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी, उपनिदेशक शक्ति सिंह, अजय कुमार अग्रवाल, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, खेल उपनिदेशक एसके सार्की, जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश ममगाईं, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह, प्रमोद पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed