{"_id":"3df0d94b5b6577fcca9b2b29896cbc59","slug":"bhoomi-pujan-in-gaindsair","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में विधानभवन भूमि पूजन पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में विधानभवन भूमि पूजन पर संशय
अमर उजाला, गैरसैंण
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा भवन निर्माण के भूमि पूजन का औपचारिक कार्यक्रम अभी तक तहसील प्रशासन को नहीं मिला है।
विज्ञापन
आयोजन पर भी सवाल
हालांकि उपजिलाधिकारी ने भूमि पूजन से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा किए जाने का दावा किया है। अभी तक विधिवत कार्यक्रम नहीं मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं के बीच आयोजन पर भी सवाल उठ रहे हैं। गत वर्ष तीन नवंबर को यहां हुई कैबिनेट की बैठक में गैरसैंण में विधानसभा भवन बनाए जाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें, फर्जी आईडी से लिया सिम फूंके सात लाख
विज्ञापन
इस वर्ष 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिलान्यास भी किया था। अब नौ नवंबर को भराड़ीसैंण में विधानसभा और संबंधित निर्माण के लिए भूमि पूजन की घोषणा की गई है। इस पूरी प्रक्रिया के बीच गैरसैंण विधानसभा भवन के लिए सरकार पर उदासीन होने के आरोप लगते रहे हैं।
विधिवत सूचना नहीं मिली
तीन सौ से अधिक दिनों में निर्माण संबंधित कोई कार्रवाई नहीं होना सरकार की मंशा पर शक जाहिर करता है। इधर, उक्रांद, उपपा और कम्युनिस्ट पार्टियों ने भी सवाल उठाए। केंद्र की ओर से दिए गए 88 करोड़ रुपए को अलग-अलग स्थानों पर खर्च करने में वैधानिकता के उल्लंघन का भी सवाल खड़ा हो रहा है।
तस्वीरों में देखें, मां गंगा की भक्ति में डूबे प्रिंस चार्ल्स
अब तक कार्यक्रम की विधिवत सूचना नहीं मिलना आयोजन को एक बार फिर सशंकित बना रही है। फिलहाल तहसील प्रशासन ने भराड़ीसैंण में हेलीपैड, मोटर मार्ग तथा मंच की व्यवस्था कर दी गई है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...