फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhojpuri singer Devi singh arrives dehradun for Vishwakarma puja 2018

देहरादून: विश्वकर्मा पूजन में पहुंची भोजपुरी गायिका देवी सिंह ने दूनवासियों को दिया खास संदेश

Tue, 18 Sep 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri singer Devi singh arrives dehradun for Vishwakarma puja 2018
Bhojpuri singer Devi singh

प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका देवी सिंह ने कहा कि दून के लोग प्यारे और प्यार देने वाले हैं। यही कारण है कि यहां आने के लिए हमेशा बेताब रहती हूं। यहां के लोग शांत और मिलनसार हैं। वह सोमवार को बिहारी महासभा की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित 18वें विश्वकर्मा विशाल पूजनोत्सव में शिरकत करने पहुंची थीं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह 14 वर्षों में एक हजार से अधिक भोजपुरी गीत गा चुकी हैं। भोजपुरी गीतों को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अपने नए एलबम के बारे में बताया कि जल्द ही ‘मंत्र’ और ‘जय शिव शंकर’ लांच होने वाला है।
विज्ञापन


अभी ‘सखी दूल्हा हमार सुपर मैन चाहिए...’ धमाल मचा रहा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। बताया कि ऋषिकेश स्थित संगीत आश्रम के जरिये वह आठ वर्षों में दर्जनों प्रतिभाओं को निखार चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आपके अंदर प्रतिभा है तो वह जरूर कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी बताती हैं कि उन्हें बॉलीवुड सिंगर मुकेश और रेशमा के गीत काफी पसंद हैं। आज भी जब वक्त मिलता है, उन्हें सुनती हूं। काफी कुछ सीखने को मिलता है। युवा गायकों को भी उनके गीत सुनने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed