{"_id":"5934637e4f1c1b7508bde3c1","slug":"bhojanmata-died-after-principal-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक ने भोजनमाता के साथ किया कुछ ऐसा, परेशान होकर मौत को लगा लिया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक ने भोजनमाता के साथ किया कुछ ऐसा, परेशान होकर मौत को लगा लिया गले
ब्यूरो/अमर उजाला, घाट
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड के वादुक गांव के प्राथमिक विद्यालय में 32 वर्षीय भोजन माता का काम कर रही महिला के साथ प्रधानाध्यापक ने कुछ ऐसा किया कि उसने जहर खाकर अपनी जिदंगी खत्म कर ली।
विज्ञापन
मृतका ने सुसाइड नोट में विद्यालय प्रधानाध्यापक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि उन्होंने भोजनमाता के साथ कई बार जबरदस्ती भी की थी। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक महिला के परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
बीती शनिवार को वादुक गांव की कमला देवी ने सांय करीब छह बजे अपने ही घर में जहर गटक लिया। जब वह उल्टियां करने लगी तो उसके बारह साल के लड़के ने अपने चाचा हीरा सिंह को मां के स्वास्थ्य बिगडने की सूचना दी।
जिसके बाद परिजनों ने 108 सेवा की मदद से कमला को सीएचसी घाट में भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया। लेकिन उसने सेरा गांव के पास वाहन में ही दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने प्राथमिक विद्यालय वादुक के प्रधानाध्यापक मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी जसवीर सिंह पर परेशान करने का आरोप लगाया है। कमला के पति कमल सिंह की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह बीते पांच सालों से प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता के रुप में काम कर रही थी।