फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: BHM Student Smuggling Smack and Drugs

नशा करते-करते 'नशे का सौदागर' बन गया बीएचएम का छात्र, ऐसे करता था तस्करी

Sun, 23 Feb 2020 12:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 12:55 PM IST
सार

  • बरेली, रामपुर से स्मैक लाकर बेचता था आरोपी
  • पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Dehradun: BHM Student Smuggling Smack and Drugs

विस्तार

स्मैक का सेवन करते-करते बीएचएम चतुर्थ वर्ष का एक छात्र नशे का सौदागर बन गया। देहरादून में पुलिस ने आरोपी को 10.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह बरेली और रामपुर से स्मैक लाकर यहां बेचता था। आरोपी ने सब्जी मंडी के पास से पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक सदर अनुज कुमार ने बताया कि बाजार चौकी प्रभारी नवीन जोशी की अगुवाई में सब्जी मंडी पर चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपी घबराकर पीछे की तरफ भाग लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी कर सार्थक सिंह निवासी पंडितवाड़ी प्रेमनगर को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ ने बताया कि सार्थक एक यूनिवर्सिटी में बीएचएम चतुर्थ वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक महंगी मिलने के कारण नशा करने में उसे काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में वह बरेली अथवा रामपुर से खुद स्मैक लाकर बेचने और सेवन करने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। 

पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारकर आठ जुआरियों को दबोचा
प्रेमनगर पुलिस ने टी स्टेट और सब्जी मंडी ग्राउंड में छापा मारकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। टी-स्टेट में राकेश, चंदन, राम शीष कुमार और अशोक कुमार निवासी प्रेमनगर को ताश के पत्तों और 1970 रुपये के साथ पकड़ा गया। जबकि संतोष, संदीप, मनोहर लाल और अनिल निवासी प्रेमनगर को सब्जी मंडी में जुआ खेलते हुए दबोचा है। इनके पास से 9150 रुपये नगद और ताश की गड्डी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed