फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Raksha Manch performed weapon worship on the

Dehradun News: विजयदशमी पर भारत रक्षा मंच ने किया शस्त्र पूजन

Wed, 25 Oct 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bharat Raksha Manch performed weapon worship on the

विज्ञापन



Iधर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होना होगा : संजीवI

प्रांत कार्यालय हरबर्टपुर में भारत रक्षा मंच ने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन किया। प्रांत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक है।

भारत रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि शास्त्र हमें संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देते है। इसलिए शास्त्र और शस्त्र दोनों का पूजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर हम रावण के पुतले का दहन करते हैं। लेकिन पुतला दहन के साथ हमें समाज की कुरीतियां और बुराइयों को भी जलाने की जरूरत है।
विज्ञापन




हमें समाज में रावण रूपी मानसिकता को समाप्त कर धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने बताया कि मंच पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन कार्यक्रम कर रहा है। इस दौरान महिला मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु राघव, देहरादून ग्रामीण जिला महामंत्री सुधीर काला, रितु ठाकुर, प्रिया मिलगनी, अरविंद तिवारी, पी सी चंदोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed