फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Raksha Manch meeting was organized at Saraswati

Dehradun News: भारत रक्षा मंच निकालेगा तिरंगा यात्रा

Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bharat Raksha Manch meeting was organized at Saraswati
भारत रक्षा मंच की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में प्रांत संयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंच देहरादून, विकासनगर, हरिद्वार में तिरंगा यात्रा आयोजित करेगा। महिला मंच प्रमुख अर्चना पांडे ने कहा कि आज देव भूमि में बाहरी घुसपैठ और लव जिहाद एक बड़ा मुद्दा है। युवतियों को धर्म विशेष के लोग नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे कई मामले पिछले कुछ माह में प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अभियानों में मातृ शक्ति की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। मंच उत्तराखंड में तहसील से लेकर जिला स्तर तक कार्यकारिणी गठित करेगा। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, जयंती पटवाल, गीता मौर्य, श्यामा चौहान, महिला मंच प्रांत महामंत्री मधू राघव, कपिल तोमर, किरण चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed