फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Express, which returned from Lucknow after

Dehradun News: स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत...ना एप पर दिख रही, ना टिकट हो रहा बुक

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bharat Express, which returned from Lucknow after
I- मंगलवार को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी
विज्ञापन

I

I
I

I- अभी वंदे भारत के लिए करना पड़ेगा इंतजार, रेलवे ने अभी नहीं जारी की तारीखI

अपना पहला सफर पूरा कर लखनऊ से लौटी भारत एक्सप्रेस दून रेलवे स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई है। लखनऊ जाने वाले लोगों को ट्रेन में सफर करना है, लेकिन ना तो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का टिकट बुक हो रहा और ना ही एप से यात्री टिकट बुक कर पा रहे हैं। अभी रेलवे ने भी ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि जारी नहीं की है।

प्रधानमंत्री ने देहरादून और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत मंगलवार की सुबह 9:41 बजे वर्चुअल माध्यम हरी झंडी दिखाकर की थी। ट्रेन आठ घंटे का सफर तय करके शाम को छह बजे के करीब लखनऊ पहुंची और रात में ही देहरादून लौट आई, लेकिन बुधवार को ट्रेन का संचालन नहीं किया गया। बताया जाता है कि ट्रेन के नियमित संचालन के संबंध में अभी कोई अधिकारिक आदेश नहीं आए है। जिस कारण तब तक ट्रेन का संचालन नहीं किया जा सकेगा। बुधवार को शाम तक ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन






Iआईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप पर भी नहीं दिखी वंदे भारतI



अभी तक रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन के देहरादून-लखनऊ रूट के लिए किराये का निर्धारण नहीं किया गया और ना ही इस किराये और समय सारिणी को एप पर अपडेट किया गया है। इस कारण एप पर ट्रेन नहीं दिख रही। लोग यदि एप पर जाकर लखनऊ जाने के लिए ट्रेन सर्च करते हैं तो एप पर वंदे भारत ट्रेन नहीं दिखाई देती है। इससे लोग असमंजस में हैं। बुधवार को कई लोग तो ट्रेन के टिकट और समय के संबंध में पूछताछ करने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन के चक्कर लगाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iसमय सारिणी तो जारी की, लेकिन नियमितीकरण की तारीख का इंतजारI

बताया जा रहा है कि रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी तैयार कर ली है। साथ ही ट्रेन किन-किन स्टेशनों में रुकेगी इसकी भी तैयारी की गई है। अभी इसके नियमित संचालन के संबंध में स्पष्ट निर्देश नहीं दिए गए। उधर इस संंबंध में सीएमआई एसके अग्रवाल ने कहा कि रेलवे की तैयारी पूरी है। नियमित संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश मिलते ही ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed