{"_id":"63556407f6a8fe57fb24f5d2","slug":"bhaiya-dooj-2022-transport-corporation-will-run-additional-buses-for-bhai-dooj-uttarakhand-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhai Dooj: अगले दो दिन बड़ी संख्या में चलेंगी बसें, दून-हरिद्वार से कई रूट के लिए मिलेगी परिवहन निगम की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhai Dooj: अगले दो दिन बड़ी संख्या में चलेंगी बसें, दून-हरिद्वार से कई रूट के लिए मिलेगी परिवहन निगम की सेवा
Sun, 23 Oct 2022 09:26 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:26 PM IST
सार
दिवाली पर भारी भीड़ के बीच निगम लगातार बस चला रहा है। अब निगम ने दिवाली और भैयादूज के लिए भी देहरादून से हल्द्वानी, देहरादून से दिल्ली, देहरादून से चंडीगढ़, देहरादून से पौड़ी व गढ़वाल मंडल के लिए अतिरिक्त बसें लगाई है।
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन निगम आगामी दो दिनों में बड़ी संख्या में बस संचालित करेगा। इसके लिए पूर्व में ही तैयारियां की जा चुकी हैं। कई रूट पर दिवाली से पहले ही अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है। परिवहन निगम ने कर्मचारियों को दिवाली के दौरान 11 दिन तक ड्यूटी करने पर विशेष प्रोत्साहन योजना लागू किया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एक सप्ताह पहले ही निगम ने सभी वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बसों को विभिन्न रूट पर लगा दिया। दिवाली पर भारी भीड़ के बीच निगम लगातार बस चला रहा है। अब निगम ने दिवाली और भैयादूज के लिए भी देहरादून से हल्द्वानी, देहरादून से दिल्ली, देहरादून से चंडीगढ़, देहरादून से पौड़ी व गढ़वाल मंडल के लिए अतिरिक्त बसें लगाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..Dehradun: धनतेरस पर सरपट दौड़ा वाहन बाजार, शुभ मुहूर्त में वाहन लेने उमड़े लोग, करीब 2500 कारों की हुई डिलीवरी
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों के मुताबिक, संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों की छुट्टियां इस दौरान रद्द रखी गई हैं। बसों के संचालन का पूरा प्लान तैयार किया गया है। सवारियों को तय समय पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। कोई भी बस बिना आला अधिकारियों के संज्ञान में लाए रद्द नहीं की जाएगी। सितंबर में 16 करोड़ 90 लाख का लाभ कमाने वाले परिवहन निगम को इस फेस्टिवल सीजन में 20 करोड़ से ऊपर के लाभ की उम्मीद है। पिछले दो दिन में निगम ने कमाई के नए कीर्तिमान बनाए हैं।