फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhairav Sena demanded the mandate of Panchagavya Achaman

Dehradun News: भैरव सेना ने पंचगव्य आचमन के शासनादेश की मांग की

Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Bhairav Sena demanded the mandate of Panchagavya Achaman
भैरव सेना संगठन की ओर से आयोजित होने वाली पंचगव्य यात्रा की तैयारी को लेकर जोहड़ी गांव में जनजागरण बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि गो और गंगा से जुड़े पंचगव्य आचमन का शासनादेश जारी करने और तीर्थ सुधार नियमावली 1924 को लागू करने की मांग पूरी होने तक यह यात्रा हर साल जारी रहेगी।
विज्ञापन

संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने बताया कि तीर्थ बचाओ अभियान के अंतर्गत विगत चार वर्षों से सात दिवसीय पंचगव्य शुद्धिकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार यह यात्रा 27 अप्रैल से दो मई तक आयोजित होगी। यात्रा देहरादून स्थित गांधी पार्क से शुरू होगी। पहला पड़ाव यमुनोत्री, दूसरा पड़ाव गंगोत्री में होगा। जबकि, यह यात्रा तीसरे दिन उत्तरकाशी विश्वनाथ से रुद्रनाथ तक जाएगी। रात्रि पड़ाव रुद्रप्रयाग में होगा। चौथे दिन यात्रा रुद्रप्रयाग से कालीमठ, त्रिजुगी नारायण, गौरी कुंड, गुप्तकाशी पहुंचेगी और उसके बाद ऊखीमठ में विश्राम होगा।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी अनिल थपलियाल ने तीर्थधाम में मर्यादित वस्त्रों में ही प्रवेश की अनुमति दिए जाने और मंदिरों आदि का संचालन परंपरागत लोगों से कराए जाने का विरोध किया। संगठन के केंद्रीय सचिव संजय पंवार ने कहा कि मठ-मंदिरों की संपत्तियों पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने और युवा मोर्चा अध्यक्ष करण शर्मा ने तीर्थधाम और मठ-मंदिरों की आय को धार्मिक गतिविधियों एवं शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर खर्च किए जाने की जरूरत बताई। बैठक में संगठन की प्रदेश अध्यक्षा अनिता थापा, सतीश जोशी, गणेश जोशी, काजल चौहान, सुनीता थापा, रीमा सिंह, गीता, हेमंत सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed