फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhai Dooj 2019 yamuna snan for get blessings of freedom from fear of death

भैया दूज 2019: आज करेंगे ऐसा तो मिलेगा मृत्यु के भय से मुक्ति का आशीर्वाद

Tue, 29 Oct 2019 01:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 29 Oct 2019 01:46 PM IST
सार

  • भैया दूज के दिन यमुना जी की पूजा-अर्चना व स्नान करने से मिलता है पुण्य 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2019 yamuna snan for get blessings of freedom from fear of death
यमुना में लगाई डुबकी

विस्तार

भैया दूज पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। मान्यता है कि इस दिन सूर्यपुत्री यमुना से मिलने उनके भाई यम और शनि व गुरु भाई हनुमान यमुनोत्री पहुंचते हैं।

विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों की मानें तो इस दिन यमुनोत्री धाम में यमुना में डुबकी लगाने से यम की यातना और मृत्यु के भय के साथ ही शनि की वक्र दृष्टि से मुक्ति मिलने के साथ ही बजरंगबली की कृपा हासिल होती है। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यमुना सूर्य की पुत्री है और यम एवं शनि उनके भाई तथा हनुमान जी गुरु भाई हैं।

विज्ञापन

भैया दूज के दिन बड़ी संख्या में यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं श्रद्धालु

पुराणों के अनुसार यमराज ने अपनी बहन यमुना को वरदान दिया था कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया को जो भाई अपनी बहन के घर भोजन करे और यमुना के जल में स्नान करे उसे यम की यातना और मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाएगी।

इस दिन को भैया दूज के रूप में मनाया जाता है। तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल, प्यारेलाल उनियाल, कुलदीप उनियाल आदि ने बताया कि भैया दूज के दिन यमुना के भाई यम, शनि और हनुमान उनसे मिलने यमुनोत्री आते हैं।

इस दिन यमुनोत्री धाम में यमुना नदी में डुबकी लगाने से पापों के साथ ही मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही शनि की वक्रदृष्टि से बचाव के साथ ही बजरंगबली की कृपा भी मिलती है। यही कारण है कि हर साल भैया दूज के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed