फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhagat singh koshyari use parliamentarian fund in a best way

सांसद निधि का इस्तेमाल करने में भगत सिंह कोश्यारी अव्वल

Tue, 30 Aug 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Aug 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
bhagat singh koshyari use parliamentarian fund in a best way
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : AmarUjala

सांसद निधि का इस्तेमाल करने में उत्तराखंड से लोकसभा के पांचों सांसदों में भगत सिंह कोश्यारी अव्वल हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी 27 जुलाई 2016 के आंकड़ों के मुताबिक नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी सांसद निधि का 71.32 फीसदी इस्तेमाल किया है।

कोश्यारी के बाद दूसरे स्थान पर टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह हैं, उन्होंने अपनी सांसद निधि का मई 2016 तक 59.98 फीसदी इस्तेमाल किया है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पौड़ी गढ़वाल के सांसद बीसी खंडूड़ी ने मार्च 2016 तक अपनी निधि का 40.21 फीसदी, अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने मई 2016 तक 31.06 फीसदी का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


सांसद निधि खर्च करने में हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सबसे पीछे हैं, उन्होंने अक्तूबर 2015 तक अपनी निधि का 27.33 फीसदी ही इस्तेमाल किया है। इस संबंध में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र भेजकर कहा कि सांसद निधि के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने में जिला स्तर पर देर नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद निधि का इस्तेमाल प्रदेश में होता है, इससे प्रदेश में विकास कार्य होते हैं। कई मामलों में ऐसा देखने में आता है कि सांसद द्वारा प्रस्ताव दिए जाने के बाद भी जिला स्तर पर विलंब हो जाता है। लिहाजा निर्धारित दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए सांसद निधि को जारी करने में देरी नहीं की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed