{"_id":"58f25ad74f1c1b1c11cf5f65","slug":"bhagat-singh-koshyari-s-statement-for-vande-mataram","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम की खिलाफत करने वालों को देश में रहने का हक नहीं : कोश्यारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम की खिलाफत करने वालों को देश में रहने का हक नहीं : कोश्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा जो लोग वंदेमातरम को गाने से परहेज करते हैं या फिर वंदेमातरम के खिलाफ युवाओं को भड़का रहे हैं, उन्हें हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। वंदेमातरम की खिलाफत करना अपनी मां की खिलाफत के समान है।
विज्ञापन
शनिवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में सांसद कोश्यारी ने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने प्रदेश की नदियों से रेता बजरी का हरण करने के साथ ही यहां की बेशकीमती जमीनों का भी हरण किया।
विज्ञापन
इसके फलस्वरूप प्रदेश की जनता ने उनकी सत्ता छीनकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। सांसद ने नसीहत देते हुए कहा कि अब हरीश रावत को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। नैनीताल में पार्किंग के मुद्दे पर कोश्यारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार से भी नैनीताल में पार्किंग की समस्या के निराकरण की पैरवी की थी।
विज्ञापन
उन्होंने नैनीताल जिला जेल को अन्यत्र स्थापित कर उस स्थान पर पार्किंग निर्माण किए जाने को कहा था, लेकिन गठित कमेटी के द्वारा प्रस्ताव पास किए जाने के बावजूद हरीश रावत सरकार ने इस प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया था। कहा अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसके द्वारा नगर की इस समस्या के निदान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।