फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BH series festive season This year also vehicle owners will not be able to get benefit

Dehradun: इस साल भी वाहन मालिकों को नहीं मिल पाएगा बीएच सीरीज का लाभ, जानें ये जरूरी अपडेट

Tue, 11 Oct 2022 07:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 11 Oct 2022 07:01 PM IST
सार

बीएच सीरीज नंबर प्लेट मालिकों को यह सुविधा होगी कि उन्हें तबादला होने के बाद भी एक शहर से दूसरे शहर में अपने वाहन के पंजीकरण का ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं होगी। इस सीरीज के नंबरों के लिए पहले दो साल का टैक्स जमा होगा। इसके बाद हर दो साल पर टैक्स जमा किया जाएगा। 

विज्ञापन
BH series festive season This year also vehicle owners will not be able to get benefit
वाहन - फोटो : वीडियो ग्रैब (एएनआई)

विस्तार

नागरिकों को इस फेस्टिव सीजन में भी केंद्र सरकार की भारत सीरीज वाहन लेने का अवसर नहीं मिल पाएगा। केंद्र ने दो साल पहले बीएच सीरीज लागू कर दी थी, लेकिन उत्तराखंड इसे लागू नहीं कर पाया है। अभी भी प्रस्ताव फाइलों में धूल फांक रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 47 एक (1) वाहन के मालिक को दूसरे राज्य में 12 महीने तक चलाने की अनुमति देती है। 12 महीने के बाद, मालिक को वाहन के पंजीकरण को नए राज्य में ट्रांसफर (स्थानांतरित) करना होगा, जहां इसे चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे समय में बीएच सीरीज नंबर प्लेट मालिकों को यह सुविधा होगी कि उन्हें तबादला होने के बाद भी एक शहर से दूसरे शहर में अपने वाहन के पंजीकरण का ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं होगी। इस सीरीज के नंबरों के लिए पहले दो साल का टैक्स जमा होगा। इसके बाद हर दो साल पर टैक्स जमा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ आ सकते हैं पीएम मोदी, बदरीनाथ आने की भी चर्चा


उत्तराखंड में बीएच सीरीज के नंबरों के आवंटन को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। प्रस्ताव शासन और परिवहन मुख्यालय के बीच लटका हुआ है। पिछले दिनों पर इस पर वित्त विभाग ने कुछ आपत्तियां लगाई थी, जिनका निराकरण किया जाना है। वित्त से हरी झंडी मिलने के बाद बीएच सीरीज का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। इस साल का फेस्टिवल सीजन बिना इन नंबरों के ही गुजरने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed