फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Betting was going on from Dubai, two bookies arrested

दुबई से चल रहा था सट्टा , दो बुकी गिरफ्तार

Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Betting was going on from Dubai, two bookies arrested
देहरादून में गिरफ्तार क्रिकेट मैंच में सट्टा लगवाने वाले बुकी। - फोटो : ???????? ??? ???????? 2020 ???? ??? ????? ?????? ???? ????
देहरादून। भारत पाकिस्तान के मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने देहराखास स्थित एक्टिंग एकेडमी में दुबई से संचालित हो रहा सट्टा पकड़ा है। सट्टा खिलवाने के आरोप में दो बुकी भी गिरफ्तार हुए हैं। 10 बुकी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इनके विभिन्न खातों में जमा 15 लाख रुपये से ज्यादा रकम फ्रीज की गई है जो पिछले 24 घंटों में जमा की गई थी।
विज्ञापन

पटेलनगर इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देहराखास स्थित एक एक्टिंग एकेडमी के दफ्तर में टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर एकेडमी ऑफ क्रिएटिव ट्रेनिंग एंड स्किल नाम की एकेडमी में छापा मारा गया। यहां पर दो युवक लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्एस के साथ बैठे हुए थे। इनकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही थीं। पूछताछ में पता चला कि वह दोनों सट्टा खिलवा रहे थे। साथ ही रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच में सट्टा लगवाने की तैयारियां कर रहे थे। दोनों युवकों ने अपने नाम मनीष निवासी विद्या विहार और प्रकाश सिंह निवासी रायपुर बताए। दोनों युवक अलग-अलग लैपटॉप से विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे थे। कुछ संदिग्ध और कोड भाषा का भी प्रयोग किया जा रहा था। इसमे 102 विड्रॉल और 102 रीफिल आदि लिखा हुआ था। पुलिस ने इनके मोबाइल चेक किए तो इनमें एक खाता आईसीआईसीआई बैंक में एवरग्रीन एंड फूड वेजिटेबल और दूसरा एयू बैंक ग्लोबल ट्रेडिंग के नाम से था। आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 13 लाख रुपये और एयू बैंक के खाते में दो लाख रुपये जमा थे। पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों की मदद से इन खातों में जमा रकम को फ्रीज कराया। आरोपियों के 10 साथी अनिल उपाध्याय, रवि, महादेव रतूड़ी, अंकुश, अमन, अनमोल, मुकुल, सौरभ, अमित और प्रमोद चंद उपाध्याय अभी पकड़ से बाहर हैं। इनमें से दो लोगों की यह एकेडमी है। इन सभी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

24 घंटे शिफ्टों में चलता था सट्टा
आरोपियों ने बताया कि इस दफ्तर में सट्टा 24 घंटे चलता था। यहां पर एक रजिस्टर भी रखा था, जिसमें सट्टा लगाने वालों के नाम लिखे हुए थे। यहां कुल आठ लोग छह-छह घंटे की शिफ्टों में काम करते थे। जिन खातों में यह रकम थी वह दोनों मुंबई के खाते हैं। यह सट्टा प्रमुख तौर पर दो वेबसाइटों के माध्यम से चलाया जा रहा था। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed