Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Beti Bachao beti padhao wall painting in nainital praised on national level

नैनीताल: राष्ट्रीय फलक पर छाई 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' की वॉल पेंटिंग, वजह है बेहद खास

Sun, 01 Mar 2020 01:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Mar 2020 01:55 PM IST
सार

  • वॉल पेंटिंग को कहानी का रूप देने पर प्रदेश से नैनीताल का चयन
  • उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित 25 कहानियों का समावेश कर बनाई जा रही फिल्म
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने डीएम को भेजा पत्र 
  • राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम के लिए किया गया है चयन 

विज्ञापन
Beti Bachao beti padhao wall painting in nainital praised on national level
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वॉल पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में नैनीताल के डीएम सविन बंसल की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय को लेकर नैनीताल समेत जिले भर में शुरू कराई गई वॉल पेंटिंग की केंद्र सरकार ने सराहना की है। साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम में इस विषय पर हुए उल्लेखनीय कार्यों की समीक्षा कर उत्तराखंड के नैनीताल जिले का चयन किया है। 

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव आस्था सक्सेना खटवानी ने डीएम को भेजे पत्र में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के लिए समर्पित इस कार्यक्रम के तहत देशभर के चयनित जिलों में हुए उल्लेखनीय कार्यों पर आधारित 25 कहानियों का समावेश करते हुए फिल्म बनाई जा रही है। नैनीताल जिले से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित वॉल पेंटिंग कार्य काे कहानी के तौर पर चयन किया गया है। कहा कि इस संबंध में दिल्ली में पांच मार्च को कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें इस योजना के तहत बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


देशभर में नैनीताल जिले को मिली इस उपलब्धि पर डीएम बंसल ने जिले के सभी लोगों, वॉल पेटिंग करने वाली स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वॉल पेंटिंग करने वाले बच्चों को भी किया सम्मानित

डीएम बंसल ने नैनीताल में डीएम का कार्यभार संभालने के कुछ समय बाद ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू कर दी थी। इसी के तहत छह माह पहले अधिकारियों और छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर वॉल पेंटिंग की रूपरेखा तय की गई।

इसके बाद नैनीताल में फ्लैट्स मैदान के चारों ओर, कलक्ट्रेट, डीएम कैंप कार्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में खाली पड़ी दीवारों पर स्कूली बच्चों और कला प्रेमियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर वॉल पेंटिंग कराई। एक समारोह के दौरान उन्होंने वॉल पेंटिंग करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। 

सभी लोगों के अथक प्रयासों से नैनीताल जिले को यह उपलब्धि मिली है। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को और बुलंदी पर ले जाया जाएगा ताकि यह अभियान जनांदोलन के रूप में क्रियान्वित हो सके।
- सविन बंसल, डीएम नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed