फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   beti Bachao Abhiyan story on volleyball coach

छह अंतरराष्ट्रीय महिला रेफरियों में शामिल हैं ये

Mon, 13 Jan 2014 10:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 13 Jan 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
beti Bachao Abhiyan story on volleyball coach

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में घूमती अंजलि बी पाटिल पहली नजर में खिलाड़ी नजर आती हैं। लेकिन कोर्ट पर मैच शुरू होते ही उनकी अहमियत उभरने लगती है।

विज्ञापन


बेदाग निर्णयों ने इस मुकाम तक पहुंचाया

अंजलि नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में मुकाबले करा रहे करीब 18 रेफरियों में एकमात्र महिला रेफरी हैं। भारत की छह अंतरराष्ट्रीय महिला रेफरियों में भी उनका नाम है। अनुभव और बेदाग निर्णयों ने अंजलि को इस मुकाम तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाली अंजलि रेलवे में तैनात हैं। वह वर्ष 2005 से रेफरी का जिम्मा निभा रही हैं। अब तक 27 विभिन्न नेशनल वालीबाल चैंपियनशिपों में रेफरी रह चुकी हैं। चीन में यूथ चैंपियनशिप और थाईलैंड सीनियर क्वालीफाइंग में भी जिम्मा संभाल चुकी हैं।


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

वर्ष 1996 से 2005 तक अंजलि ने कई राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिताओं में बतौर खिलाड़ी जलवा बिखेरा है। अंजलि ने बताया कि देश की बालिकाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर सुविधाएं और संसाधन देने की है।

पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

अंजलि कहती हैं कि बालिकाओं को सब जूनियर लेवल से ही बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए तो वे आगे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। अंजलि ने कहा कि दक्षिण भारत में वॉलीबाल को बढ़ावा मिला है, लेकिन अभी सुधार की जरूरत है।

पढ़ें, अपना दबदबा दिखाने की कोशिश में बहुगुणा कैंप

बताया कि विदेशों में वॉलीबाल के मैच इनडोर कोर्ट में होते हैं, जबकि देश में इनकी कमी है। वहां क्लब स्तर के टूर्नामेंट खिलाड़ियों को बढ़ावा देते हैं, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed