{"_id":"d07425340dbebf461cc284ee9af97120","slug":"best-couple-of-india-from-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बेटी और दामाद बने देश के बेस्ट कपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बेटी और दामाद बने देश के बेस्ट कपल
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की की बेटी अनुष्का ने पति विश्वेंद्र के साथ पूरे भारत में बेस्ट कपल कांटेस्ट जीतकर शिक्षा नगरी का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
200 प्रतिभागियों को पछाड़कर अनुष्का ने पहला स्थान हासिल किया है। अनुष्का रुड़की के माहेनपुरा रोड स्थित सतीश वर्मा की पुत्री हैं। सरस्वती विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट करने के बाद अनुष्का ने हर्मिस कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली।
इसके बाद उसकी शादी सहारनपुर निवासी डॉ. रविंद्र के बेटे विश्वेंद्र से हुई। विश्वेंद्र व अनुष्का गुड़ग़ांव में रह रहे हैं। वर्तमान में अनुष्का एमटेक फाइनल कर रही है और उनके पति इंजीनियर है।
विज्ञापन
दोनों ने एचडी प्रोडक्शन के बेस्ट कपल कांटेस्ट में आनलाइन प्रतिभाग किया था। इस कांटेस्ट में 200 प्रतिभागियों को रजिस्टर्ड किया गया था।
जिसमें अनुष्का व विश्वेंद्र को सबसे ज्यादा वोट मिले और वह पूरे भारत में बेस्ट कपल कांटेस्ट के विनर बन गए। शनिवार को रुड़की में जब यह जानकारी मिली तो अनुष्का के पिता सतीश के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन