{"_id":"5b59ec6f4f1c1b46748b7198","slug":"before-suicide-boy-sent-his-photo-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फंदा लगी फोटो दोस्त को भेज की खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फंदा लगी फोटो दोस्त को भेज की खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमश्वर तहसील के पच्चीसी ग्राम पंचायत निवासी 20 वर्षीय युवक ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने से पहले उसने रस्सी से लटकने का अपना फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर दोस्त को भेजा।
विज्ञापन
ल्वेशाल गांव निवासी विक्की दोसाद (20) पुत्र खुशाल सिंह ड्राइवरी करता था। शाम को उसके घर पर कोई नहीं था। परिजन खेत में काम करने गए थे।
उसने अपने घर में रस्सी का फंदा लगाया और मोबाइल से फोटो खींचकर अपने एक दोस्त को व्हाट्सएप कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा भरकर मृत के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही हैं। विक्की के इस कदम से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन